देश में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज: बीते 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा नए मामले, 640 मौतें
भारत में कोरोना के मामलों में बीते एक दिन में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 43 हजार नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को तीस हजार से कम मामले आए थे, लेकिन एक दिन के अंदर ही यह संख्या 13 हजार बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो किसी दिन अचानक केस बढ़ जाते हैं। बीते 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं 640 लोगों ने जवान गंवाई है। इनमें से आधे से ज्यादा केस सिर्फ एक राज्य केरल से हैं। केरल में एक दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
बता दें कि मंगलवार को तीस हजार से कम मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 43 हजार 654 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 640 लोगों की मौत हो गई। वहीं 41, 678 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
कोरोना का रिकवरी रेट 97.39 फीसदीIndia reports 43,654 fresh COVID cases, 41,678 recoveries, and 640 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) July 28, 2021
Active cases: 3,99,436
Total recoveries: 3,06,63,147
Death toll: 4,22,022
Total vaccination: 44,61,56,659 pic.twitter.com/C6bBRNXgVb
बता दें कि देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,99,436 हो चुकी है, जिनमें 3,06,63,147 मरीज ठीक हो गए। वहीं कुल मौत का आंकड़ा 4,22,022 पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक 44,61,56,659 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर फिलहाल 97.39 फीसदी पर है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे है।
केरल में संख्या बढ़ने से बढ़ी चिंता
मंगलवार को केरल में कोरोना के 22 हजार 129 नए मामले आए हैं। पिछले डेढ महीने में पहली बार किसी राज्य में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में एक दिन के अंदर 156 लोगों की मौत हुई है।