फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 33376 new COVID19 cases and 308 deaths in last 24 hours

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 33 हजार नए संक्रमित, सिर्फ केरल में 177 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 11 Sep 2021 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 10:07 AM IST
सार

देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 33 हजार नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 308 लोगों की मौत हो गई। वहीं, केरल में 25 हजार नए केस सामने आए हैं। यानी कोरोना के मामले में केरल अब भी हॉटस्पॉट बना हुआ है। 

विज्ञापन
India reports 33376 new COVID19 cases and 308 deaths in last 24 hours
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम होते हैं तो किसी रोज केस में इजाफा हो जाता है। बीते 24 घंटे में 33 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 308 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, 32 हजार 198 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इधर केरल में कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी गई है। केरल में पिछले 24 घंटे में 25 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 177 लोगों की मौत हुई है। केरल में कोरोना के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में कोरोना की रफ्तार तो कम हुई है, लेकिन केरल अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। 33 हजार नए मरीजों में से केरल से ही 25 हजार नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन



देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-33,376 
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-32,198
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-308
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 65.27
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.91 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.32 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.23 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,42 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 73.05 करोड़

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed