राहत: लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में भारी कमी, बीते 24 घंटे में 290 लोगों ने तोड़ा दम
बीते दिन देश में कोरोना के 31,222 नए मामले सामने आए हैं और 290 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 42,903 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। केरल और महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले कम हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा। एक ओर जहां कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई । वहीं, टीकाकरण ने रिकॉर्ड बनाया। देश में 1.13 करोड़ लोगों को महाअभियान के तहत कोरोना टीका लगाया गया। वहीं, लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,222 नए मामले दर्ज किए गए, 42,903 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है, जबकि 290 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। यह पहले के आंकड़ों के मुकाबले काफी कम है। इससे पहले सोमवार को भी 40 हजार से कम मामले मिले थे। बीते करीब एक हफ्ते तक 40 हजार से ज्यादा नए मामले मिलने के बाद इस कमी ने बड़ी राहत दी है।
केरल, महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से लोगों की बॉडी में हार्ड इम्यूनिटी तैयार हो रही है, जिससे संक्रमण की चपेट में लोग कम आ रहे हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, 6 सितंबर तक 53 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, जबकि, सोमवार को 15 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 31,222
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,903
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 290
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.30 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.21 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.40 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख
India reports 31,222 new #COVID19 cases, 42,942 recoveries and 290 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Active cases: 3,92,864
Total cases: 3,30,58,843
Total recoveries: 3,22,24,937
Death toll: 4,41,042
Total vaccination: 69,90,62,776 pic.twitter.com/heyaJn6PBm — ANI (@ANI) September 7, 2021
बीते कुछ दिन में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से एक्टिव केसों का आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया था, वह एक बार फिर से कम हो गया है। एक्टिव केस 3,92,864 हो गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट अब 97.48% हो गया है।