फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 22431 fresh COVID-19 cases and 318 deaths in the last 24 hours

देश में कोरोना: नवरात्र के पहले दिन संक्रमण के मामले फिर से बढ़े, बीते 24 घंटे में सामने आए 22,431 नए केस

Thu, 07 Oct 2021 10:24 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 10:24 AM IST
सार

भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जाते हैं तो किसी रोज केस कम हो जाते हैं।  बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम हो गए थे। 
 

विज्ञापन
India reports 22431 fresh COVID-19 cases and 318 deaths in the last 24 hours
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नवरात्रि के पहले दिन कोरोना के आए नए मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के दैनिक मामले फिर से 20 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं, जबकि 318 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, 24 हजार 602 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन


भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इधर, कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जाते हैं तो किसी रोज केस कम हो जाते हैं।  पिछले सप्ताह कोरोना के नए मामले 15 हजार के नीचे आ गए थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। मंगलवार को भी कोरोना के मामले 18 हजार के आसपास थे, लेकिन बुधवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। 
विज्ञापन


एक्टिव केस में गिरावट
राहत की बात है कि एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। अब एक्टिव केस सिर्फ 2.44 लाख रह गए हैं। इसके अलावा ठीक होने वाले लोगों की दर में भी सुधार हुई है। फिलहाल  देश में 97.95% है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर केरल में कोरोना के दैनिक मामलों में  कमी नहीं देखी जा रही है। केरल में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश, तेंलगाना, महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में संक्रमण के मामले पहले से काफी कम हुए हैं। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में आज से धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। हालांकि, इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिर्वाय हो गया है। 


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-22,431 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 24,602 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-318 
बीते 24 घंटे में कुल टीका-43.09 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  2.44 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.32 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.38 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.49 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 92.63 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed