फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India rejects allegations of harassment of journalist Rana Ayyub by UN in Geneva as baseless and unwarranted news in Hindi

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने खारिज किए पत्रकार राणा अय्यूब के उत्पीड़न के आरोप, निराधार और अनुचित करार दिया

Mon, 21 Feb 2022 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 21 Feb 2022 09:19 PM IST
सार

राणा अय्यूब के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रहा है। ईडी ने बीते दिनों अय्यूब की 1.77 करोड़ रुपये से अधिक की राश कुर्क की थी। अय्यूब पर आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग के जरिए राहत कार्य के लिए जुटाई गई राशि को निजी खर्च के लिए इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
India rejects allegations of harassment of journalist Rana Ayyub by UN in Geneva as baseless and unwarranted news in Hindi
राणा अय्यूब - फोटो : facebook/ranaayyubjournalist

विस्तार

भारत ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मिशन की ओर से पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ न्यायिक उत्पीड़न के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे निराधार और अनुचित करार दिया। भारत ने कहा कि देश में कानून का शासन का पालन होता है और कोई भी इससे ऊपर नहीं है। 

विज्ञापन


जिनेवा में भारत के स्थाई मिशन ने एक ट्वीट में कहा एक भ्रामक कहानी को आगे बढ़ाना केवल संयुक्त राष्ट्र मिशन की प्रतिष्ठा को ही कलंकित करता है। 

इसने कहा, कथित न्यायिक उत्पीड़न के आरोप निराधार और अनुचित हैं। भारत कानून के शासन को कायम रखता है लेकिन समान रूप से यह भी स्पष्ट है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि वरिष्ठ प्रतिनिधियों को वस्तुनिष्ठ और सही जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मामले में जिनेवा में भारतीय मिशन की ओर से एक नोट वर्बल जारी किया जाएगा। इसे संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में भी उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अय्यूब के खिलाफ अथक महिला विरोधी और सांप्रदायिक हमलों के बारे में ऑनलाइन ट्वीट किया था। इसने कहा था कि भारतीय अधिकारियों को इनकी तुरंत और पूरी तरह जांच करनी चाहिए और उनके खिलाफ न्यायिक उत्पीड़न को समाप्त करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed