फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Cases in India: India records 12,591 new cases and 10,827 recoveries in 24 hours

COVID-19: भारत में कोरोना के नए मामलों में 20% इजाफा, बीते 24 घंटे में 12,591 केस, सक्रिय मामले 65 हजार के पार

Thu, 20 Apr 2023 11:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:41 AM IST
सार

New Corona Cases in India Today: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में आज फिर नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं। इसी के साथ सही होने वाले मरीजों की संख्या 44,261,476 हो गई।

विज्ञापन
Covid 19 Cases in India: India records 12,591 new cases and 10,827 recoveries in 24 hours
भारत में आज कोरोना के 8 महीने में सबसे ज्यादा केस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत में लगातार दूसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को नए मामलों में करीब 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे। बुधवार को दस हजार 542 केस सामने आए हैं। आज 12,591 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


देश में गुरुवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 65 हजार 286 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं। इसी के साथ सही होने वाले मरीजों की संख्या 44,261,476 हो गई। इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 5 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किस राज्य में कितनी मौतें?
बीते 24 घंटे में अलग-अलग राज्यों में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े भी सामने आए हैं। इससे छत्तीसगढ़ में चार, दिल्ली में पांच, हिमाचल प्रदेश में दो, कर्नाटक में तीन, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक और महाराष्ट्र में छह, राजस्थान में दो लोगों की मौत हुई है। केरल में पिछले 24 घंटों में दो मौतें हुईं। 


दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। दिल्ली में भी रोजाना एक हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में भले ही इजाफा हो रहा हो, लेकिन स्थिति अभी कंट्रोल में है। बस लोगों को कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना की वजह से हो रही मौत में से कुछ की मौत की प्राइमरी वजह कोरोना बताया जा रहा है। हालांकि, इसके बाद भी एक्सपर्ट का कहना है कि यह बहुत रेयर है। हेल्दी इंसान में इस बार कोरोना खतरनाक नहीं हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed