फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India recalls 8 officials from Pakistan

अपने आठ राजनयिकों को पाक से वापस बुलाएगा भारत

Thu, 03 Nov 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
India recalls 8 officials from Pakistan

अपने उच्चायोग के कर्मचारियों के माध्यम से भारत में जासूसी कराने के मामले में और फजीहत से बचने के लिए पाकिस्तान ने बुधवार को अपने छह अधिकारियों को वापस बुला लिया। इस बीच भारत सुरक्षा में घोर लापरवाही बरते जाने के बाद इस्लामाबाद से अपने आठ राजनयिकों को वापस बुलाने की संभावना पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने राजनयिकों को बुलाने का फैसला जासूसी में लिप्त अपने अन्य अधिकारियों से पूछताछ की भनक लगने के बाद लिया। दरअसल, बीते हफ्ते जासूसी मामले में रंगे हाथ पकड़े गए पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी महमूद अख्तर ने पुलिस पूछताछ में उच्चायोग में कार्यरत उन दर्जन भर से अधिक अधिकारियों के नाम बताए थे जो कि भारत में जासूसी रैकेट में शामिल हैं।
विज्ञापन


अख्तर ने इन सभी छह अधिकारियों के भी नाम बताए थे जो कि बुधवार को स्वदेश लौट गए। पुलिस जल्द ही इनसे पूछताछ की योजना बना रही थी। इधर, पाकिस्तानी मीडिया में अपने राजनयिकों की तस्वीरें और नाम प्रकाशित किए जाने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित भारत सरकार उन्हें स्वदेश बुलाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक उच्चायोग में 6 अधिकारी वाघा सीमा से स्वदेश लौटे

India recalls 8 officials from Pakistan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय अधिकारियों पर पाकिस्तान ने खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम करने का आरोप लगाया है। इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया कि नवाज शरीफ सरकार भारतीय उच्चायोग के दो राजनयिकों से स्वदेश लौटने के लिए कह सकती है।

इन राजनयिकों के नाम कॉमर्शियल काउंसलर राजेश अग्निहोत्री और प्रेस काउंसलर बलबीर सिंह हैं। जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अग्निहोत्री सीधे तौर पर रॉ से जुड़े हैं जबकि सिंह खुफिया ब्यूरो के लिए काम करते हैं। भारत और पाकिस्तान अब तक एक-एक अधिकारी को अनधिकृत व्यक्ति घोषित कर स्वदेश भेज चुके हैं।

पाक उच्चायोग में कार्यरत छह अधिकारी बुधवार को वाघा सीमा से स्वदेश लौटे। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पाकिस्तान लौटने वाले अधिकारियों में कॉमर्शियल काउंसलर सैयद फुर्रुख हबीब और फर्स्ट सेक्रेटरी खादिम हुसैन, मुदासीर चीमा व शाहिद इकबाल शामिल हैं।
 

पाकिस्तान अपने कुछ और अधिकारियों को वापस बुला सकता है

India recalls 8 officials from Pakistan
फाइल फोटोः विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप - फोटो : Getty Images

सूत्रों के मुताबिक ये वही अधिकारी थे, जिनके संबंध में महमूद अख्तर ने पूछताछ के दौरान जासूसी रैकेट में शामिल होने की जानकारी दी थी। पाकिस्तान अपने कुछ और अधिकारियों को वापस बुला सकता है।

क्योंकि दिल्ली पुलिस उच्चायोग के बाकी बचे उन अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है जिसके जासूसी में लिप्प्त होने की जानकारी अख्तर ने पूछताछ के दौरान दी थी। गौरतलब है कि पुलिस ने अख्तर को दो भारतीय नागरिकों के साथ संवेदनशील दस्तावेज के आदान प्रदान के दौरान मौके पर ही हिरासत में लिया था।

अख्तर को राजनयिक का दर्जा होने के कारण उसे बाद में रिहा करने के साथ ही अनधिकृत व्यक्ति घोषित कर परिवार सहित पाकिस्तान लौटने के लिए कह दिया गया था।

"पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से दो राजनयिकों को अनधिकृत व्यक्ति घोषित किए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स से विदेश मंत्रालय अवगत है। हम बस इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।" विकास स्वरूप, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed