{"_id":"5b2a5b5a4f1c1bae6e8b9038","slug":"india-ready-to-celebrate-yoga-diwas-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल योग दिवस मनाने को तैयार भारत, जगह जगह होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कल योग दिवस मनाने को तैयार भारत, जगह जगह होंगे कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jun 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कल देशभर में बड़ी संख्या में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में योग कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोगों के साथ बैठकर आसन करेंगे। आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश में करीब पांच हजार कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो डालकर संदेश दिया कि योग केवल शरीर को फिट रखने वाला अभ्यास नहीं बल्कि अच्छे स्वास्थ्य का पासपोर्ट है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘योग ‘मैं’ से ‘हम’ की यात्रा है। यह संतुलन, शांति का वादा करता है, ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है और बहुत ताकत देता है। चौथा योग दिवस आने वाला है, मैं दुनियाभर के लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का अनुरोध करता हूं।’
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा गैरसरकारी संगठनों के समन्वय से विभिन्न जिलों और राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों के अलावा केन्द्रीय मंत्री योग कार्यक्रमों का नेतृत्व करने राष्ट्रीय राजधानी के अंदर और बाहर के विभिन्न स्थलों पर जाएंगे।
विज्ञापन
नई दिल्ली में आठ कार्यक्रमों की योजना है और मुख्य कार्यक्रम का आयेाजन राजपथ पर होगा। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद लोधी गार्डन, नेहरू पार्क, तालकटोरा गार्डन और राजपथ पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इसके अलावा, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ जैसे केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की महिला कर्मियों सहित करीब 50 हजार लोग ब्रह्म कुमारी द्वारा लालकिले में आयोजित योग समारेाह में भाग लेंगे।
द्वारका के पतंजलि योग समिति और रोहिणी के ‘आर्ट आफ लिविंग’ में भी योग कार्यक्रम होंगे। मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि 150 से अधिक देशों में योग समारोह होगा और भारतीय मिशन महत्वपूर्ण स्थानों पर इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समन्वय कर रहे हैं।