{"_id":"5d1f73008ebc3e3c962845e7","slug":"india-ready-for-role-of-security-guarantor-in-indian-ocean-region-says-defense-chief-of-maldives","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा गारंटर की भूमिका निभाने को तैयार भारत : मालदीव के रक्षा प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा गारंटर की भूमिका निभाने को तैयार भारत : मालदीव के रक्षा प्रमुख
Fri, 05 Jul 2019 09:25 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 05 Jul 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
मालदीव के रक्षा बलों के प्रमुख अब्दुल्ला शमाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत प्राकृतिक आपदा और सुरक्षा खतरों की स्थिति में अपने पड़ोसियों को त्वरित मदद प्रदान कर रहा है और वृहत हिंद महासागर क्षेत्र के भीतर शांति और स्थिरता के लिये ‘सुरक्षा की गारंटी प्रदान करने वाले’ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है।
विज्ञापन
‘राष्ट्रीय सुरक्षा कमजोरियां, छोटे देशों के लिए मुद्दे' विषय पर यहां एक कार्यक्रम में शमाल ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत दशकों से सुरक्षा की गारंटी प्रदान कर रहा है। विभिन्न मौकों पर भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत हमेशा मदद देने में सबसे आगे रहा है, चाहे वह सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय हो या सुरक्षा खतरों के समय। हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आर्थिक और सामाजिक रूप से गतिशील क्षेत्र बताते हुए शमाल ने कहा कि भारत वृहत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए ‘सुरक्षा गारंटर’ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
मालदीव जैसे छोटे देश के सामने की चुनौतियों को गिनाते हुए शमाल ने कहा कि भूमंडलीय तापमान वृद्धि और हिंसक अतिवाद द्वीप राष्ट्र के सामने सबसे बड़ा खतरा हैं।