फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India ranks third among countries with highest dose of Corona vaccine US at number one

कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक खुराक देने वाले देशों में तीसरे स्थान पर भारत, पहले नंबर पर अमेरिका

Sun, 07 Feb 2021 07:06 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 07 Feb 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
India ranks third among countries with highest dose of Corona vaccine US at number one
भारत टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वाले देशों में तीसरे स्थान पर पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लगातार कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है, जिसके तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बीच टीकाकरण को लेकर एक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अच्छी खबर की जानकारी दी है। दरअसल, कोविड-19 टीकों की सर्वाधिक खुराक लगाने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के तहत सात फरवरी सुबह आठ बजे तक कुल 57.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 53,04,546 स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और वायरस से लड़ने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 4,70,776 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। भारत के 12 राज्यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। अकेले उत्तर प्रदेश में 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस बीच 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 1,15,178 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दैनिक मृतक संख्या 80 से कम रही, जो पिछले नौ महीने में सबसे कम है। इसके अलावा देश में कोविड-19 के 1.48 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है जो कुल संक्रमितों का 1.37 प्रतिशत है। देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1.05 करोड़ हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,059 नए मामले सामने आए और 11,805 लोग स्वस्थ हुए।

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि संक्रमण के बाद ठीक होने के 81.07 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए। वहीं, केरल में एक दिन में सर्वाधिक 6,178 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1,739 लोग स्वस्थ हुए और इसके बाद तमिलनाडु में 503 लोग ठीक हुए।


इसके अलावा संक्रमण के 84.83 प्रतिशत दैनिक नए मामले छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं। केरल में संक्रमण के सर्वाधिक 5,942 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,768 और कर्नाटक में 531 नए मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed