फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india ranks 11th global fdi recipient unctad world investment report 2026 foreign direct investment

एफडीआई: भारत ने लगाई दो पायदान की छलांग: निवेश 44 प्रतिशत बढ़कर 39 अरब डॉलर पहुंचा

Wed, 08 Jul 2026 04:33 AM IST
अमन तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 08 Jul 2026 04:33 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2026 के अनुसार, भारत 2025 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त करने वाला दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया। देश में एफडीआई 44 फीसदी बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पहुंचा, जबकि भारतीय कंपनियों का विदेशी निवेश भी रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

विज्ञापन
india ranks 11th global fdi recipient unctad world investment report 2026 foreign direct investment
एफडीआई - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

विनिर्माण क्षेत्र को आधुनिक बनाने और सर्विस सेक्टर को आगे बढ़ाने जैसी सरकार की नीतियों के दम पर भारत 2025 में दो स्थान की छलांग लगाकर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पाने वाला दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल देश में 38.89 अरब डॉलर का एफडीआई आया, जो 2024 के 27.09 अरब डॉलर से 44 फीसदी अधिक है। 2024 में एफडीआई पाने वाले देशों में 13वें स्थान पर था।
विज्ञापन


यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (अंकटाड) ने मंगलवार को जारी वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट-2026 में कहा, इस निवेश के दम पर भारत को वह स्थिति फिर पाने में मदद मिली है, जो दो साल पहले दुनिया के शीर्ष-10 देशों की सूची से बाहर होने से खो गई थी। भारत में यह तेजी विकासशील देशों में दिखे सुस्त रुझान के विपरीत है, जहां एफडीआई प्रवाह में सिर्फ दो फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। एशियाई विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में विदेशी निवेश तीन फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन



वैश्विक एफडीआई : 6 फीसदी बढ़ा
वैश्विक एफडीआई प्रवाह 2025 में 6 फीसदी बढ़कर 1.6 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया।
  • शीर्ष-20 देशों में कुल वैश्विक एफडीआई का करीब 80 फीसदी विदेशी निवेश आया।
  • विकसित अर्थव्यवस्थाओं में एफडीआई 11 फीसदी बढ़कर 723 अरब डॉलर पहुंचा। 901 अरब डॉलर का निवेश विकासशील देशों में आया।
ग्रीनफील्ड निवेश में गिरावट
अंकटाड ने कहा, भारत में कुल एफडीआई प्रवाह जरूर बढ़ा है, लेकिन प्रोजेक्ट-स्तर संकेतक बताते हैं कि निवेश के मामले में सावधानी भरा माहौल रहा। इससे घोषित ग्रीनफील्ड निवेश का मूल्य 2024 के 111.14 अरब डॉलर से घटकर 2025 में 74.12 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • इस गिरावट के बावजूद, 2025 में दुनिया का सबसे बड़ा घोषित ग्रीनफील्ड निवेश प्रोजेक्ट भारत में आया। अमेरिकी कंपनी अल्फाबेट इंक ने भारत में एक डाटा सेंटर के लिए 14.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की, जो वैश्विक सूची में सबसे ऊपर रहा।

भारतीय कंपनियों का विदेश में 47 फीसदी अधिक निवेश

भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश में 35.66 अरब डॉलर का निवेश किया। यह 2024 के 24.26 अरब डॉलर से 47 फीसदी अधिक है। इससे भारत एफडीआई के मामले में दुनिया की शीर्ष घरेलू अर्थव्यवस्थाओं की सूची में दो स्थान की छलांग लगाकर 18वें पायदान पर पहुंच गया।


भारतीय कंपनियों का विदेश में घोषित ग्रीनफील्ड निवेश मूल्य भी 41 फीसदी बढ़कर 25.29 अरब डॉलर पहुंच गया। राणा ग्रुप ने यूएई में 10 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed