फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India ranked 44 in Intellectual Property list among the world

वैश्विक बौद्धिक संपदा सूचकांक में 44वें पायदान पर पहुंचा भारत

Thu, 08 Feb 2018 09:09 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Thu, 08 Feb 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
India ranked 44 in Intellectual Property list among the world

भारत का प्रदर्शन हालिया अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में बेहतर हुआ है और पिछले साल की तुलना में देश एक पायदान चढ़कर 44वें स्थान पर आ गया है। हालांकि अभी भी भारत 50 देशों की सूची में नीचे ही बना हुआ है।

विज्ञापन


अमेरिकी उद्योग संगठन यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के वैश्विक अभिनव नीति केंद्र (जीआईपीसी) ने बृहस्पतिवार को इस सूचकांक को जारी किया। इसके अनुसार छठवें संस्करण में भारत को 40 में से 12.03 अंक यानी 30 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन


पिछले संस्करण में भारत को 35 में से 8.75 अंक यानी 25 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का प्रदर्शन नए सूचकांकों पर अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। इसके साथ ही कंप्यूटर प्रभावी आविष्कारों के पेटेंट तथा पंजीयन प्रक्रिया में सुधार के सकारात्मक प्रयास किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचकांक में 37.98 अंक के साथ अमेरिका पहले, 37.97 अंक के साथ ब्रिटेन दूसरे और 37.03 अंक के साथ स्वीडन तीसरे स्थान पर रहा है। आंकड़ों में बढ़ोतरी के बावजूद भारत अभी भी सूची में नीचे ही बना हुआ है। पिछले साल भारत 45 देशों में से सूचकांक में 43 वें स्थान पर आया था  जिसमें भारत को कुल 8.4 अंक मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed