फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India raises Srinagar Sharjah Flight Airspace issue before Pakistan via diplomatic channels

भारत की पाक को नसीहत: श्रीनगर-शारजाह उड़ान लोगों के लिए फायदेमंद, हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति दें

Fri, 05 Nov 2021 03:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Nov 2021 03:55 PM IST
सार

श्रीनगर से शारजाह के लिए उड़ान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल  करने की मंजूरी न देने का मामला शुक्रवार को भारत ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से पाक सरकार के सामने उठाया है।

विज्ञापन
India raises Srinagar Sharjah Flight Airspace issue before Pakistan via diplomatic channels
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

श्रीनगर से शारजाह जाने वाली उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने देने का मुद्दा भारत ने पाकिस्तान के सामने उठाया है। जानकारी के अनुसार राजनयिक चैनलों के जरिए भारत ने पाकिस्तान के सामने यह मामला उठाते हुए इस फैसले को बदलने की मांग की है। भारत सरकार का कहना है कि यह उड़ान सेवा जारी रखने से आम लोगों का फायदा होगा।

विज्ञापन


पाक ने जिस उड़ान के साथ ऐसा किया था वह गो फर्स्ट एयरलाइन की थी। इस प्रतिबंध के चलते श्रीनगर से शारजाह की उड़ान को अधिक समय और अधिक खर्च वाला सफर करना पड़ेगा। पाकिस्तान ने 23, 24, 26, 28 अक्तूबर को इस उड़ान को अनुमति दी थी लेकिन दो नवंबर को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार किया था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने मंगलवार को गो फर्स्ट की श्रीनगर-शारजाह उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी थी। इस वजह से इस उड़ान को लंबे वायु मार्ग का विकल्प चुनना पड़ा था। यह उड़ान गुजरात होते हुए संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह पहुंची थी। गो फर्स्ट एयरलाइन को पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक का फैसला आईसीएओ के नियमों का उल्लंघन 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान का यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के नियमों का उल्लंघन है। संगठन हमें हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल का अधिकार देता है। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई गई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार का इस तरह का फैसला हैरान कर देने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed