फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Permanent Representative Rajiv Chander UN condemned Imran Khan Global Refugee Forum statement

भारत ने की इमरान खान के बयान की निंदा, कहा- पाक मानवाधिकारों का स्वघोषित चैंपियन

Thu, 19 Dec 2019 12:29 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
India Permanent Representative Rajiv Chander UN condemned Imran Khan Global Refugee Forum statement
इमरान खान (फाइल खान) - फोटो : Facebook

ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम में पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा दिए गए बयान की भारत ने निंदा की है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि राजीव चंदर ने कहा कि हम पाक पीएम द्वारा की गई स्पष्ट और असहमतिपूर्ण टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं।

विज्ञापन


राजीव चंदर ने कहा, पाकिस्तान मानवाधिकारों का स्वघोषित चैंपियन है जिसने 1947 से अब तक अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या को 23 फीसदी से तीन फीसदी कर दिया है। पाकिस्तान ने दंडात्मक ईश निंदा कानूनों, उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण से ऐसा किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों को अपनी ओर से बोलने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं है, कम से कम उन सभी लोगों की तो नहीं जिन्होंने नफरत की विचारधारा के आधार पर आतंकवाद का उद्योग खड़ा किया है। अगर इमरान खान अपने लोगों और देश के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो यह उनके देश के लिए अच्छा होगा।





बता दें कि स्विटजरलैंड के जेनेवा में आयोजित 'ग्लोबल फॉरम ऑफ रेफ्यूजी' में बोलते हुए पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने कहा था कि वर्तमान में भारत में एक नागरिकता कानून को लागू किया गया है, जिसकी वजह से भारत के लाखों मुसलमान को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा, इससे एक ऐसा शरणार्थी संकट पैदा होगा, जिसके आगे दुनिया के अन्य संकट छोटे लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस शरणार्थी संकट की वजह से दक्षिण एशिया के दो परमाणु संपन्न देशों के बीच विवाद भी हो सकता है। 


इस मुद्दे को लेकर दूसरे देशों से आग्रह करते हुए इमरान ने कहा था कि पाकिस्तान विवादित कश्मीर में भारत द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर भारत से आने वाले अधिक शरणार्थियों को स्थान नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed