{"_id":"5d956e288ebc3e93ae3f3a4a","slug":"india-pakistan-nuclear-war-at-least-50-million-people-could-die-trigger-another-ice-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक में परमाणु युद्ध हुआ तो आ सकता है हिमयुग, मारे जाएंगे 12.5 करोड़ लोग: रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-पाक में परमाणु युद्ध हुआ तो आ सकता है हिमयुग, मारे जाएंगे 12.5 करोड़ लोग: रिपोर्ट
Thu, 03 Oct 2019 09:12 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 03 Oct 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
परमाणु बम विस्फोट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने पर कम से कम 12.5 करोड़ लोग मारे जाएंगे वहीं इससे निकले विकिरण से एक दशक तक वैश्विक वायुमंडलीय तबाही जारी रहेगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर सेनाध्यक्ष और कई मंत्री तक भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं। इमरान खान ने तो हाल में ही हुई संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी दी थी।
बुधवार को प्रकाशित साइंस एडवांस के एक रिपोर्ट (nuclear war scenario between the two neighbours in 2025) में दावा किया गया है कि इससे सूर्य के प्रकाश में 20 से 35 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। जिससे धरती का तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे धरती पर हिमयुग आ सकता है। हालांकि भारतीय विशेषज्ञों ने इस तरह के संघर्ष की संभावना से इनकार किया है
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु युद्ध के हालात में अगर भारत और पाकिस्तान अपने पूरे परमाणु जखीरे का प्रयोग करते हैं तो इनके विस्फोटों से पैदा हुई आग और धुआं 16 से 36 मिलियन टन कालिख छोड़ सकता है।
विज्ञापन
यह कालिख पूरे वातावरण में फैल सकती है जिसके गंभीर परिणाम होंगे। यह कालिख ऊपरी वायुमंडल में फैलकर सोलर रेडिएशन को रोक सकती है। यह सौर विकिरण को अवशोषित कर पृथ्वी की हवा को गर्म कर देगी जिससे धुआं घुटन पैदा करेगा।
ऐसा माना जाता है कि भारत के पास कुल 110 और पाकिस्तान के पास 130 परमाणु हथियार हैं। हालांकि, पाकिस्तान तेजी से अपनी परमाणु हथियारों की क्षमता को बढ़ा रहा है।