India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हुई डीजीएमओ स्तर की वार्ता, 10 मई को बनी सहमति पर चर्चा
India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने संघर्ष विराम पर बनी सहमति पर सोमवार को वार्ता की। भारतीय सेना के मुताबिक, दोनों पक्ष सीमा पर गोलीबारी न करने पर सहमत हुए। सेना के मुताबिक, पाकिस्तान ने ही संघर्ष विराम की गुजारिश की थी।
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने सोमवार को वार्ता की। जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने 10 मई को संघर्ष विराम पर बनी आपसी सहमति पर चर्चा की। इसमें सीमा पार गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी थी। यह बातचीत हॉटलाइन पर दोपहर 12 बजे तय थी, लेकिन यह शाम 5 बजे शुरू हुई। बातचीत के अंतिम परिणाम अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
इस बीच, भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, आज शाम पांच बजे भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच वार्ता हुई। इस प्रतिबद्धता को जारी रखने के संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई कि दोनों पक्षों को एक भी गोली नहीं चलानी चाहिए या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। सेना ने कहा कि इस बात पर भी सहमति बनी की दोनों पक्ष सीमा और अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे।
पहलगाम हमले के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर
बता दें कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। इस हमले के तार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तानी सेना से जुड़ते हुए मिले। मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। जिसके तहत पाकिस्तान में नौ आंतकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक सौ से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया।
ये भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: 'दुश्मन हवा में ही ढेर', वायुसेना ने की पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मिराज को गिराने की पुष्टि
भारतीय सेना ने दिखाए आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के सबूत
भारत की तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर की विस्तार से जानकारी दी है। इन अधिकारियों ने लगातार दो दिन मीडिया ब्रीफिंग दी। अधिकारियों ने पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई के सबूत दिखाए।
पाकिस्तान ने की थी संघर्ष विराम की गुजारिश
भारतीय सशस्त्र बलों के ताबड़तोड़ हमलों से सहमे पाकिस्तान ने भारत से गुजारिश की थी कि आइए शत्रुता को छोड़ देते हैं। यही नहीं, वह अमेरिका के सामने भी युद्ध विराम के लिए गिड़गिड़ाया। इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि करते हुए जानकारी दी थी कि पाकिस्तान के डीजीएणओ ने दोपहर 3.35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी की दोनों पक्ष शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया था कि दोनों देशों के डीजीएमओ 12 मई की दोपहर 12 बजे फिर से बातचीत करेंगे।
ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: अमेरिकी-इस्राइली बंधक एडन एलेक्जेंडर को छोड़ने पर राजी हुआ हमास, 19 महीने बाद होगी रिहाई
इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार के साथ अलग-अलग बात की थी। विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शनिवार की सुबह एक बयान में यह जानकारी दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.