फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिग 29 vs एफ 16, मिराज vs चेंगडू, सुखोई vs थंडर...किसमें है कितना दम 

Wed, 27 Feb 2019 08:36 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 27 Feb 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
India Pak Air force: MIG 29 vs F 16, Mirage vs Chengdu, Sukhoi vs Thunder
भारत-पाकिस्तान लड़ाकू विमान

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने हमले के 12 दिन बाद 26 फरवरी के तड़के 3.30 बजे पाकिस्तान के बालकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। जवाब में पाकिस्तान ने 27 फरवरी की सुबह भारतीय वायुसीमा में अपने लड़ाकू विमान उड़ाए। भारत ने भी इसका जवाब दिया। ऐसे हालात में दोनों देशों की वायुसेना की क्षमता को लेकर सवाल मन में उठता है, दोनों देशों की वायुसेना में कितना दम है, किसके पास कितने लड़ाकू विमान हैं? किस देश की सबसे बड़ी ताकत क्या है? 

 

Trending Videos
India Pak Air force: MIG 29 vs F 16, Mirage vs Chengdu, Sukhoi vs Thunder
सुखोई - फोटो : mint

भारत की ताकत 

सुखोई 30 

भारतीय  वायुसेना दुनिया की चौथी बड़ी वायुसेना है और इसके पास 1820 लड़ाकू विमान हैं। भारत मुख्य रूप से सुखोई 30 एमकेआई पर निर्भर है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। ये विमान हवा से जमीन पर मार कर सकता है। इसे रूस की कंपनी सुखोई ने बनाया है और भारत में एचएएल इसका निर्माण करती है। 1996 में इसे बनाया गया था। भारत का लक्ष्य इस साल के अंत तक 272 सुखोई विमान रखने का है। सुखोई 2120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 3000 किमी. तक मार कर सकता है।  
 

India Pak Air force: MIG 29 vs F 16, Mirage vs Chengdu, Sukhoi vs Thunder
मिग 29 - फोटो : Indian Defence Forum
मिग 29 

इस लिस्ट में दूसरा नंबर है मिकोयान एमआईजी 29 यानी मिग -29 जिसे बाज भी कहा जाता है। सुखोई 30 के बाद यही भारतीय वायुसेना की दूसरी ताकत है। ये विमान 2445 किमी प्रति घंटे की रफ्तर से 1430 किमी. दूर तक मार कर सकता है। रूस ने इसे 1984 में बनाया था और तब से अब तक कई बार अपग्रेड हो चुका है। अभी भारत के पास 69 मिग-29 हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
India Pak Air force: MIG 29 vs F 16, Mirage vs Chengdu, Sukhoi vs Thunder
मिराज विमान
मिराज 2000

फ्रांस में बना यह विमान भारतीय वायुसेना की लिस्ट में तीसरे नंबर है। इसे वज्र नाम दिया गया है और एक साथ कई काम कर सकता है। सिंगल इंजन के इस विमान को भी फ्रांस की कंपनी दसॉ ने बनाया है जिसके साथ भारत ने रफाल विमान की डील की है। इसे 1970 में मिराज 3 की जगह लेने के लिए बनाया गया था। यह 2338 किमी. प्रति घंटे की रफ्तर से 1850 किमी. दूर तक मार कर सकता है। 

 
विज्ञापन
India Pak Air force: MIG 29 vs F 16, Mirage vs Chengdu, Sukhoi vs Thunder
us f 16 aircraft
पाकिस्तान की ताकत  

एफ 16 

दूसरी तरफ पाकिस्तानी वायुसेना के पास लॉकहीड मार्टिन एफ 16 विमान है और बेहद प्रभावी है। अमेरिका ने 1978 में बहुआयामी एफ 16 को बनाया था। यह 2120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से 4220 किमी. दूरी तक मार कर सकता है। एफ 16 ए जहां सिंगल सीट वाला विमान है वहीं एफ 16 बी में दो सीटें होती हैं। इसके अलावा एफ 16 सी और एफ 16 डी भी प्रभावी विमान हैं और पाकिस्तान के पास चारों ही वैरिएंट हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed