फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india offering 100 million LED bulbs to people of UK

भारत करेगा 10 करोड़ LED बल्बों से ब्रिटेन को रोशन

Mon, 15 May 2017 02:44 AM IST
एजेंसी/ लंदन 
एजेंसी/ लंदन  Updated Mon, 15 May 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
india offering 100 million LED bulbs to people of UK
वाराणसी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : SELF

भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशियंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने 2019 तक ब्रिटेन में तकरीबन 10 करोड़ सीएफएल बल्लों को एलईडी बल्बों से बदलने को लेकर एक करार किया है। केंद्रीय कोयला और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को इस बाबत घोषणा की। भारत सरकार ने एक रणनीति के तहत लक्ष्य प्राप्ति के लिए बड़ी कंपनियों से भी टाई-अप करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


यहां ईईएसएल की सस्ती प्रकाश योजना का उद्घाटन करते हुए गोयल ने कहा, ‘आज हमने एलईडी बल्ब से ब्रिटेन में 10 करोड़ बल्बों को बदलने का लक्ष्य रखा है। यह काफी महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। वास्तव में एक कंपनी के लिए यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसका तत्काल प्रभाव से ऊर्जा बचाने का लाभ ब्रिटेन को मिलेगा। हम टाटा जैसी भारतीय कंपनियों को भी लक्ष्य देंगे और उन्हें भारत में निवेश करने को कहेंगे, जो ब्रिटेन में व्यवसाय और नौकरियों के सृजन में सहायक होंगे।’ 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ईईएसएल का सार्वजनिक क्षेत्रों की चार कंपनियों-एनटीपीसी, पावरग्रिड, आरईसी और पीएफसी के साथ संयुक्त उद्यम है और इसका प्रशासनिक नियंत्रण ऊर्जा मंत्रालय के पास है। गोयल ने यह भी कहा कि ईईएसएल को ऑस्ट्रिया से भी एलईडी बल्लों को बदलने का व्यवसाय मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed