फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india news updates today maharashtra tamil nadu west bengal karnataka news in hindi

Updates: बंगाल के पूर्व मंत्री का निधन, केरल में निपाह संक्रमित बच्चे के संपर्क में आए चार की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 27 Jul 2024 01:46 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 27 Jul 2024 01:46 PM IST
सार

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी  (आरएसपी) के नेता चौधरी दक्षिण दिनाजपुर जिले की बालुरघाट सीट से सात बार विधायक चुने गए। इसके अलावा 1987 से 2011 तक बंगाल सरकार में जेल और समाज कल्याण मंत्री रहे।

विज्ञापन
india news updates today maharashtra tamil nadu west bengal karnataka news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री बिश्वनाथ चौधरी का कोलकाता के एक अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनको पिछले सप्ताह एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह 6:42 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन


रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी  (आरएसपी) के नेता चौधरी दक्षिण दिनाजपुर जिले की बालुरघाट सीट से सात बार विधायक चुने गए। इसके अलावा 1987 से 2011 तक बंगाल सरकार में जेल और समाज कल्याण मंत्री रहे। आरएसपी के महासचिव मनोज भट्टाचार्य ने कहा कि चौधरी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बालुरघाट ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने की कार्यकताओं से मुलाकात

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर आवास मातोश्री पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। 

 

झारखंड में घूसखोरी मामले में बीडीओ को चार साल की सजा

झारखंड के दुमका जिले की एक विशेष अदालत ने 14 साल पुराने घूसखोरी मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को चार साल की सजा सुनाई है। एडीजे कम विशेष न्यायाधीश विजिलेंस श्रीप्रकाश झा की अदालत ने लोक अभियोजक चंपा कुमारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बीडीओ शिवाजी भगत को चार साल की सजा सुनाई और 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया। एक अप्रैल 2010 को जामताड़ा जिले के नाला ब्लॉक में तैनाती के दौरान बीडीओ शिवकुमार भगत को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। भगत मौजूदा समय में दुमका जिले के रानेश्वर ब्लॉक में बीडीओ पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन

मुंबई: मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे
मुंबई से करीब सौ किलोमीटर दूर पश्चिम रेलवे के बोइसर स्टेशन के यार्ड में शनिवार सुबह एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना का रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि कंटेनरों से लदी ट्रेन के पांच डिब्बे सुबह 6.45 बजे पटरी से उतर गए। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उपनगरीय या लंबी दूरी ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि यह यार्ड के अंदर हुआ।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में महिला नकस्ली ने किया आत्मसमर्पण
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक आठ लाख रुपये के इनामी महिला नक्सली ने शनिवार को पुलिस और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर जिले में हत्या और सुरक्षा बलों पर हमला करने के आरोप हैं। 

पुलिस ने एक बयान में कहा कि रीना नरोटे उर्फ ललिता (36 वर्षीय) 'टेलर टीम' की कमांडर थी। वह भाकपा (माओवादी) के गढ़चिरौली संभाग में साजो-सामान के लिए जिम्मेदार थी। इसमें कहा गया है कि गढ़चिरौली की रहने वाली महिला नक्सली हत्या और सुरक्षा कर्मियों पर हमले के एक मामले में नामजद है। महाराष्ट्र सरकार ने उसे पकड़ने के लिए आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। 
  

चार और लोगों की निपाह जांच रिपोर्ट निगेटिव आई- केरल की स्वास्थ्य मंत्री  
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को कहा कि हाल ही में निपाह वायरस के कारण जान गंवाने वाले नाबालिग के संपर्क में आने वाले चार लड़कों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। निपाह संक्रमण का इलाज रहे मलप्पुरम के 14 वर्षीय लड़के की 21 जुलाई को मौत हो गई थी। 
 
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में आठ लोगों का इलाज चल रहा है और 472 लोगों की संपर्क सूची है। जॉर्ज ने मलप्पुरम कलेक्टर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आजोजित निपाह समीक्षा बैठक में वर्चुअली भाग लिया। इसके बाद एक बयान में उन्होंने कहा कि 472 में से 220 लोग उच्च जोखिम श्रेणी के हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 836 मनोवैज्ञानिक मदद की सेवाएं दी गई हैं। 

  

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को आजीवन योगदान पुरस्कार
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को शनिवार को डॉ. मोहन डायबिटीज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आजीवन योगदान पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार मधुमेह विज्ञान को आगे बढ़ाने और मधुमेह देखभाल में सुधार लाने तथा राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए उनके अनुकरणीय समर्पण को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया। डॉ. मोहन डायबिटीज स्पेशलिटीज सेंटर (डीएमडीएससी) पुरस्कार डॉ. मोहन इंटरनेशनल के ग्यारहवें संस्करण में प्रदान किया गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जितेंद्र सिंह ने ही किया। सिंह ने कहा, मुझे यकीन है कि यह सम्मेलन गहन ज्ञान साझा करने और मधुमेह स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा।

केरल: कोडेनचेरी में अंतरराष्ट्रीय मालाबार नदीं महोत्सव का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय मालाबार नदी महोत्सव का दसवां संस्करण कोझिकोड के कोडेनचेरी में आयोजित हुआ। मालाबार नदी उत्सव कोझिकोड में आयोजित एक वार्षिक व्हाइट वाटर कयाकिंग प्रतियोगिता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed