फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, New Zealand announce resumption of FTA negotiations, Christopher Luxon News in hindi

FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिर शुरू होगी मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत, पीएम लक्सन के भारत दौरे पर एलान

Sun, 16 Mar 2025 05:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 05:19 PM IST
सार

एफटीए की घोषणा करते हुए वाणि्ज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा के अवसर पर और हमारे आर्थिक सहयोग को गहरा करने की भावना से, दोनों राष्ट्र एक व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते वार्ता के लिए वार्ता शुरू करने की घोषणा करते हुए खुश हैं।

विज्ञापन
India, New Zealand announce resumption of FTA negotiations, Christopher Luxon News in hindi
पीयूष गोयल और टॉड मैक्ले - फोटो : X / @PiyushGoyal

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड ने रविवार को मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने की घोषणा की। बता दें कि, यह वार्ता साल 2010 में शुरू हुई थी और साल 2015 में रुक गई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड ने अप्रैल 2010 में समग्र आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर बातचीत शुरू की थी। जिसका उद्देश्य वस्तुओं, सेवाओं और निवेश के व्यापार को बढ़ावा देना था। लेकिन नौ दौर की वार्ताओं के बाद 2015 में ये चर्चा रुक गई थी।
विज्ञापन


फिर से बातचीत शुरू करने की घोषणा
भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, दोनों देश भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर फिर से वार्ता शुरू करने की घोषणा करते हैं।' इस समझौते का उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और बाजार पहुंच को आसान बनाना है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का असर
यह घोषणा तब हुई जब न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत की चार दिवसीय यात्रा (16-20 मार्च) पर आए हुए हैं। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। वह रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर लक्सन 16 से 20 मार्च तक देश में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Christopher Luxon: भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के PM लक्सन, रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में होंगे मुख्य अतिथि

व्यापार मंत्रियों की बैठक के बाद फैसला
यह निर्णय भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की बैठक के बाद लिया गया। इसे लेकर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत संबंधों और आर्थिक पूरकताओं पर आधारित है। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश को शामिल करते हुए अपने द्विपक्षीय संबंधों को बनाने की दिशा में लगातार काम किया है।  आगे लिखा गया, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा के अवसर पर और हमारे आर्थिक सहयोग को गहरा करने की भावना से, दोनों राष्ट्र एक व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते वार्ता के लिए वार्ता शुरू करने की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं। यह अहम फैसला 16 मार्च, 2025 को भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के बीच एक बैठक की दौरान लिया गया, जिसने दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की नींव रखी।

यह भी पढ़ें - GTRI: 'भारत को FTA के तहत EU से चिकित्सा उपकरणों पर करनी चाहिए विशेष छूट की मांग', वैश्विक थिंक टैंक का सुझाव

एफटीए से क्या होगा फायदा?
व्यापार में बढ़ोतरी होगी और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। निवेश के नए अवसर बनेंगे और बाजार में कंपनियों को अधिक पहुंच मिलेगी। आपूर्ति श्रृंखला बेहतर होगी, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed