{"_id":"699455142341983a2602c608","slug":"india-nepal-trade-festival-from-february-20-an-attempt-to-strengthen-cultural-ties-along-with-trade-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Nepal: इंडिया-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल 20 फरवरी से, व्यापार के साथ सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Nepal: इंडिया-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल 20 फरवरी से, व्यापार के साथ सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाने की कोशिश
Tue, 17 Feb 2026 05:16 PM IST
संध्या
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:16 PM IST
सार
इंडो-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल 20–22 फरवरी दिल्ली में होगा, जिसमें हथकरघा उत्पाद, हिमालयी औषधियां और सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
इंडो नेपाल ट्रेड संगठन के अध्यक्ष युबराज बराल और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और नेपाल के बीच होने वाले व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इंडो-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल 20 फरवरी से 22 फरवरी के बीच दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें दोनों देशों के हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ अन्य उत्पाद भी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली औषधियां भी यहां बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। फेस्टिवल का उद्देश्य दोनों देशों के ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाना भी है।
डॉ युबराज बराल (अध्यक्ष, इंडो-नेपाल ट्रेड संगठन) ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। कई सेशन रखकर दोनों देशों के बीच के संबंधों पर चर्चा कराई जाएगी। इसमें भारत के केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ नेपाल के मंत्री और उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।