फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Nepal bus service resumes after over a year and half

Covid-19: करीब डेढ़ साल बाद भारत-नेपाल के बीच बस सेवा बहाल

Wed, 10 Nov 2021 02:06 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Nov 2021 02:06 PM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण यह सेवा पिछले करीब डेढ़ साल से बंद थी।

विज्ञापन
India-Nepal bus service resumes after over a year and half
भारत-नेपाल बस सेवा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और नेपाल के बीच फिर से बस सेवा बहाल कर दी गईं। कोरोना महामारी के कारण यह सेवा पिछले करीब डेढ़ साल से बंद थी। सिलीगुड़ी जंक्शन बस अड्डे से 45 सीटों वाली एक बस मंगलवार को काठमांडू के लिए रवाना हुई। हालांकि बस में कुछ ही यात्री सवार थे।

विज्ञापन


'सिलीगुड़ी बस ओनर्स एंड बुकिंग एजेंट्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष संतोष साहा ने बताया कि इस बस से यात्रा करने के इच्छुक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


बस सिलीगुड़ी से काठमांडू के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार अपराह्न तीन बजे रवाना होगी। इसका किराया 1500 रुपये है। कई 'टूर ऑपरेटर' ने बस सेवाएं बहाल होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed