फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India needs more submarines than 24 currently planned: Defence Minister Manohar Parrikar

भारत को पनडुब्बी निर्माण योजना पर फिर से विचार करना चाहिए : परिकर

Wed, 23 Nov 2016 04:43 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 23 Nov 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
 India needs more submarines than 24 currently planned: Defence Minister Manohar Parrikar
फाइल फोटोः मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला
भारत के पनडुब्बी निर्माण कार्यक्रम पर फिर से विचार करने की जरूरत का आह्वान करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने मंगलवार को कहा कि देश को 24 पनडुब्बियों के निर्माण की मौजूदा योजना की बजाय बड़ी संख्या में पनडुब्बियों के निर्माण पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


पनडुब्बी निर्माण की 30 वर्षीय मौजूदा योजना का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को 2050 तक के दीर्घकालिक योजना की जरूरत है। इस योजना के तहत परमाणु और परंपरागत दोनों तरह की 24 पनडुब्बियों के निर्माण की योजना है। मौजूदा योजना वर्ष 2030 में समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रणनीतिक साझेदारी मॉडल अपने अंतिम चरण में है और इसके अमल में आने के साथ ही मंत्रालय पी 75 इंडिया परियोजना की गति में तेजी लाएगा। इसके तहत छह और परंपरागत पनडुब्बियों का निर्माण किया जाना है। साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा परमाणु पनडुब्बी परियोजना के विपरीत स्कॉर्पियन परियोजनाओं में स्वदेशीकरण महज 30 से 40 फीसदी तक ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पनडुब्बी निर्माण में लगे कुशल लोगों को बनाए रखने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि मरम्मत पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। परिकर ने कहा कि हमारे आकलन के हिसाब से हमें वास्तविक जरूरत के बारे में फिर से सोचने की जरूरत है। हमें यह तय करने की भी जरूरत है कि कुशल लोग और बेहतर कौशल को बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि रूस ने अब तक 595, जबकि अमेरिका ने 285 पनडुब्बियों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed