{"_id":"5bb7d89a867a5507a60ee925","slug":"india-must-prove-that-illegal-intruders-are-bangladeshi-in-north-eastern-states-rizvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को साबित करना होगा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में अवैध घुसपैठिए बांग्लादेशी हैं : रिजवी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत को साबित करना होगा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में अवैध घुसपैठिए बांग्लादेशी हैं : रिजवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 06 Oct 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के विशेष सलाहकार गौहर रिजवी ने शुक्रवार को कहा कि भारत को ये बात साबित करनी होगी कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौजूद अवैध घुसपैठिए बांग्लादेशी हैं। बता दें कि असम में घुसपैठियों की पहचान करने के लिए राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उत्तर-पूर्व के कई राज्यों ने इस प्रक्रिया को अपने यहां चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे रिजवी ने इस मुद्दे पर कहा, वर्तमान में वे लोग (जिनके नाम एनआरसी सूची में नहीं हैं) भारतीय नागरिक हैं और भारत को साबित करना चाहिए कि वे भारतीय नहीं बांग्लादेशी नागरिक हैं। पेशे से इतिहासकार रिजवी ने रोहिंग्याओं की समस्या पर कहा, हमें उत्तर-पूर्वी भारत में रोहिंग्याओं और अवैध प्रवासियों के बीच अंतर करना होगा।
विज्ञापन
दोनों मामले पूरी तरह भिन्न हैं। उन्होंने आगे कहा, रोहिंग्या जानबूझकर सांस्कृतिक सफाई के तहत म्यामांर से बाहर फेंक दिए गए हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि करीब 10 लाख रोहिंग्याओं को इस समय बांग्लादेश में शरण मिली हुई है।
विज्ञापन