{"_id":"5aa1483e4f1c1b28428b92b0","slug":"india-monitoring-maldives-situation-closely-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव के हालात पर करीब से नजर रख रहा है भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मालदीव के हालात पर करीब से नजर रख रहा है भारत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
मालदीव में राजनीतिक संकट के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस द्विपक्षीय देश की हालात पर करीबी से नजर रख रहा है। मालदीव भारत का हमेशा से काफी करीबी और दोस्ताना पड़ोसी रहा है।
विज्ञापन
मालदीव के बीजिंग से नजदीकी और इस्लामी कट्टरपंथियों के सामाजिक-राजनीतिक ताकत बढ़ने से भारत के हितों को खतरे में डालने के सवाल पर राज्यसभा में जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि सरकार भारत की सुरक्षा पर असर रखने वाले सभी घटनाओं पर लगातार नजर रखती है।
विज्ञापन
सरकार मालदीव के हालात पर भी काफी करीब से निगरानी रख रही है। मालदीव भारत का नजदीकी और दोस्ताना पड़ोसी रहा है। भारत स्थायी, शांतिपूर्ण और समृद्ध मालदीव देखना चाहता है। यह मालदीव के लोगों के साथ पड़ोसी देशों के भी हित में है।
विज्ञापन