{"_id":"6478cc483a42c3092f0703e8","slug":"india-meteorological-department-imd-director-general-mrutyunjay-mohapatra-elected-third-vp-of-wmo-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"WMO: भारत के साइक्लोन मैन महापात्र बने 'विश्व मौसम विज्ञान संगठन' के तीसरे उपाध्यक्ष, हासिल किए 113 वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WMO: भारत के साइक्लोन मैन महापात्र बने 'विश्व मौसम विज्ञान संगठन' के तीसरे उपाध्यक्ष, हासिल किए 113 वोट
Thu, 01 Jun 2023 10:20 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:20 PM IST
सार
मूल रूप से ओडिशा के मृत्युंजय महापात्र को भारत के साइक्लोन मैन के रूप में जाना जाता है। मृत्युंजय महापात्र ने पद के चुनाव में डाले गए कुल 148 वोटों में से 113 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
मृत्युंजय महापात्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) का तीसरा उपाध्यक्ष चुना गया है। डब्ल्यूएमओ ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। महापात्र के अलावा दो अन्य व्यक्तियों को भी डब्ल्यूएमओ के उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया जो आयरलैंड से मेट ईरेन के निदेशक इयोन मोरन और कोटे डी आइवर के मौसम विज्ञान के निदेशक डौडा कोनाटे हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से ओडिशा के मृत्युंजय महापात्र को भारत के साइक्लोन मैन के रूप में जाना जाता है। मृत्युंजय महापात्र ने पद के चुनाव में डाले गए कुल 148 वोटों में से 113 वोट हासिल किए। वह 2019 से देश के शीर्ष मौसम कार्यालय का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं इस सप्ताह की शुरुआत में, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन को अंटार्कटिक संधि परामर्श तंत्र (एटीसीएम) के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
विज्ञापन
डब्ल्यूएमओ में एक अध्यक्ष और तीन उपाध्यक्ष होते हैं जो विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस और कार्यकारी परिषद की अध्यक्षता करते हैं। सचिवालय, मुख्यालय जिनेवा में है। अर्जेंटीना की प्रो सेलेस्टे साउलो को डब्ल्यूएमओ की पहली महिला महासचिव नियुक्त किया गया है। जिनेवा में गुरुवार को हुए डब्ल्यूएमओ चुनावों में, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अब्दुल्ला अल मंडौस को चार साल के कार्यकाल के लिए डब्ल्यूएमओ का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन