Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Meteorological Department heat wave Nagpur did not log 56C MeT says reading likely due to sensor glitch

IMD: नागपुर में सच में 56 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान? जानें नए रिकॉर्ड पर क्या बोला मौसम विभाग

Sat, 01 Jun 2024 08:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 01 Jun 2024 08:44 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी रही। कई इलाकों पर अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे देखते हुए एक जून को उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 

विज्ञापन
India Meteorological Department heat wave Nagpur did not log 56C MeT says reading likely due to sensor glitch
heat wave alert - फोटो : istock

विस्तार

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने स्पष्ट किया कि नागपुर में जो 56 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था, वह गलत था। यह सेंसर की खराबी के कारण दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जिसमें उपकरण को रखने का तरीका और कैलिबिरेशन भी शामिल है।
विज्ञापन


स्वचालित सिस्टम में खराबी के कारण दर्ज की गई गलत रीडिंग
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने एस बयान जारी करते हुए कहा, "स्वचालित सिस्टम विभिन्न कारकों जैसे साइट की स्थिति, सेंसर की खराबी के कारण गलत रीडिंग बता सकते हैं।" बता दें कि बुधवार को दिल्ली में स्थित एक क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। मौसम विभाग ने बताया कि वे इसकी पुष्टि कर रहे हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा, "हमारे कुछ वैज्ञानिक बता रहे हैं कि स्वचालित सेंसर अधिक तापमान के कारण खराब हो सकते हैं। हम इन रिकॉर्डों और मशीनों के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं।" स्काईमेट वेदर के जलवायु और मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि अगर स्वचालित मौसम स्टेशन को अत्याधिक तापमान सीमा के लिए कैलिब्रेट नहीं किया गया है, इसलिए यह गलत रीडिंग दे सकती है।
विज्ञापन


कई इलाकों में तापमान 50 के करीब पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी रही। कई इलाकों पर अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे देखते हुए एक जून को उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली के आयानगर में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर आईएएफ में 48.2 डिग्री सेल्सियस, भटिंडा एयरपोर्ट पर 47.6 डिग्री सेल्सियस, ओडिशा के टिटिलागढ़ में 46.5 डिग्री सेल्सियस, हरियाणा के सिरसा में 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed