{"_id":"60f2c83b969c4d73a37f2edb","slug":"india-meteorological-department-has-predicted-heavy-rainfall-over-western-himalaya-regions-and-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की संभावना: आज से 21 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारिश की संभावना: आज से 21 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा का अनुमान
Sat, 17 Jul 2021 05:38 PM IST
प्रतिभा ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
Published by: प्रतिभा ज्योति
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:38 PM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के फिर से सक्रिय होने के बाद उत्तरी क्षेत्र सहित देश के कई हिस्सों में अगले छह-सात दिनों में भारी बारिश होगी। 18 से 21 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
heavy rain in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज से 21 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है। विभाग का अनुमान है कि 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश, 19 जुलाई को जम्मू और 18 और 19 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने जारी किया 18 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जुलाई को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हल्की बारिश के आज से ही शुरु होने की संभावना है।
लोगों को मिलेगी गर्मी और उमस से राहत
बारिश नहीं होने के कारण राजधानी में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है जिससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।