फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India may export mangoes at first time to australia

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार आमों का निर्यात करेगा भारत

Mon, 24 Apr 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Mon, 24 Apr 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
India may export mangoes at first time to australia
आम

भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया में आमों का निर्यात कर सकता है। इसके लिए बारत को जैवसुरक्षा मानकों पर खड़ा उतरना होगा। आमों की निर्यात दोनों देशों के बीच प्रोटोकॉल के संशोधन के बाद पहली बार बनी है। हालांकि इस संबंध में ऑस्ट्रेलियन मैंगो इंडस्ट्री एसोसिएशन के रॉबर्ट ग्रे ने कहा कि भारतीय आमों को ऑस्ट्रेलियाई आमों का मौसम निकल जाने के बाद बेचा जाएगा। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन के मुताबिक ग्रे ने कहा कि "वैश्विक व्यापार में हिस्सेदार के तौर पर यदि हम ऑस्ट्रेलियाई आमों के निर्यात के लिए विश्व के अन्य देशों में जाना चाहते हैं तो हमारा कदम यह है कि दूसरे देशों से आने वाले फल सुरक्षित हों और किसी भी तरह के कीटनाशक या बीमारी को लेकर यहां ना आ रहे हों, तभी हम दूसरे देशों को हमारे बाजारों में आने की अनुमति दे सकते हैं।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साल मैक्सिको, फिलीपींस और पाकिस्तान ने अपने आम को ऑस्ट्रेलिया भेजे हैं। ग्रे ने कहा कि भारत ने अमेरिका को भी आामों का निर्यात शुरू किया है लेकिन यह जानना बहुत मुश्किल है कि ऑस्ट्रेलिया में यह कितनी मात्रा में आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रे ने कहा कि "भारत एक बहुत बड़ा आम उत्पादक देश है। उनका आम का निर्यात कारोबार हमारी तरह ही है। भारत ऐसे बाजारों को लक्ष्य करेगा जहां वह उच्च मूल्य वाले उत्पादों की छोटी-छोटी मात्रा को बेच सके।" उन्होंने कहा कि भारत में आम का मौसम मार्च से जुलाई के अंत तक होता है। मौजूदा वित्त वर्ष में भारत से आम का निर्यात 50,000 टन के आंकड़े को पार करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed