फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India likely to suspend flight operations to Israel amid rising tensions between Iran, Israel

Israel Iran War: इस्राइल के लिए एयर इंडिया की उड़ानें निलंबित, ईरानी हवाई क्षेत्र से भी नहीं गुजरेंगी फ्लाइट्स

Sun, 14 Apr 2024 03:43 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 14 Apr 2024 03:43 PM IST
सार

Air India: इस्राइल और ईरान के बीच तनाव का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। एयर इंडिया ने इस्राइल के लिए आने-जाने वाली उड़ानों को निलंबित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा ईरानी हवाई क्षेत्र से भी अब फ्लाइट्स नहीं गुजरेंगी।

विज्ञापन
India likely to suspend flight operations to Israel amid rising tensions between Iran, Israel
एयर इंडिया - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव के बीच भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के साथ ही एयर इंडिया ने इस्राइल के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। इसके अलावा ईरानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए वैकल्पिक रूट तैयार किया है, जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने क्या कहा?
इस बात की संभावनाएं पहले से थी कि ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ रहे तनाव का असर हवाई सेवाओं पर पड़ेगा। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच उड़ानें फिलहाल निलंबित रहेंगी। बता दें कि एयर इंडिया द्वारा दिल्ली से इस्राइल के लिए सप्ताह में चार उड़ानें संचालित की जाती हैं। इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को विमानन कंपनी ने इस्राइल और हमास के बीच तनातनी को देखते हुए अस्थाई तौर पर उड़ानें रोकने का फैसला लिया था। पांच महीने के लंबे अंतराल के बाद 3 मार्च को इस्राइल के लिए फिर से हवाई सेवाएं शुरू की गईं लेकिन अब इन्हें फिर से निलंबित किया गया है। भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया का कहना है कि हम मध्य पूर्व के हालातों पर करीबी से नजर रख रहे हैं। बता दें कि एयर इंडिया द्वारा यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व में उड़ानों का संचालन किया जाता है। 
विज्ञापन


वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल से बढ़ सकता है किराया
एयर इंडिया के अलावा विस्तारा, इंडिगो जैसी विमानन कंपनियां भी ईरानी हवाई क्षेत्र से गुजरने से बच रही हैं। इन सभी के द्वारा अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व की उड़ानों के लिए वैकल्पिक रास्ते चुनने पर जोर दिया जा रहा है। एक पायलट द्वारा जानकारी दी गई है कि वैकल्पिक रास्तों की वजह से उड़ान की अवधि आधे घंटे तक बढ़ गई है। ऐसे में खर्चों में बढ़ोतरी का बोझ यात्रियों पर भी डाला जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि सीरिया के ईरानी दूतावास में हुए हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी
उधर भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। इसमें लोगों को इस्राइल और ईरान की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ईरान या इस्राइल में रह रहे भारतीय लोगों से कहा गया है कि वे भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं। विदेश मंत्रालय की द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह भी अनुरोध किया गया है कि इस्राइल और ईरान में रह रहे भारतीय लोग अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed