फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india japan will send chandrayaan in 2024 together

इसरो मिशन : भारत-जापान साथ मिलकर भेजेंगे 2024 में चंद्रयान

Fri, 12 Mar 2021 03:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 03:58 AM IST
विज्ञापन
india japan will send chandrayaan in 2024 together
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और जापान की एयरोस्पेस एक्स्प्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) एकसाथ मिलकर साल 2024 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्षयान भेजेंगे। इसके लिए दोनों  देश मिलकर तैयारी कर रहे हैं। दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों ने संयुक्त चंद्र ध्रुवीय खोज अभियान (लूपेक्स) को लेकर जारी इस साझेदारी की बृहस्पतिवार को समीक्षा की।

विज्ञापन


भारत और जापान के संयुक्त मिशन मून की योजना को 2017 में सार्वजनिक किया गया था। यदि दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग हो जाती तो इससे संयुक्त परियोजना को आगे बढ़ाने में और मदद मिलती, लेकिन इसरो के सूत्रों का कहना है कि अभी भी बहुत संभावना है और इसरो व जाक्सा के वैज्ञानिक इस पर लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंतरिक्ष विभाग में सचिव एवं इसरो प्रमुख के. सिवन और जाक्सा के अध्यक्ष हिरोशी यामाकावा ने ऑनलाइन हुई द्विपक्षीय बैठक में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो ने कहा कि पृथ्वी अवलोकन, चंद्र सहयोग और उपग्रह नेवीगेशन को लेकर जारी सहयोग की समीक्षा के अलावा दोनों देश अंतरिक्ष स्थिति संबंधी जागरूकता और पेशेवर विनिमय कार्यक्रम में सहयोग के अवसर तलाशने पर भी सहमत हुए।


इस दौरान दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों ने उपग्रह डाटा का इस्तेमाल कर चावल के फसल क्षेत्र और वायु गुणवत्ता निगरानी संबंधी सहयोगी गतिविधियों के लिए एक क्रियान्वयन समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed