फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is not my country poster stating on Kerala colleges walls, police registered a case

केरल में कॉलेजों की दीवारों पर लगे विवादित पोस्टर, मामला दर्ज

Sun, 01 Mar 2020 02:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आसिम खान Updated Sun, 01 Mar 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
India is not my country poster stating on Kerala colleges walls, police registered a case
केरल पुलिस

केरल में दो कॉलेजों की दावारों पर 'भारत मेरा देश नहीं है' के पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टरों को पलक्कड़ के मलमपुझा में गवर्नमेंट ब्रेनन कॉलेज, थालास्सेरी के गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज की दीवारों पर चिपकाया गया था। पोस्टरों में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का नाम लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




पोस्टर शुक्रवार की शाम ब्रेनन कॉलेज और गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज की दीवारों पर दिखाई दिए। पोस्टर में लिखा था कि यह भारत मेरा देश नहीं है। ये भयानक लोग मेरे भाई-बहन नहीं हैं। मैं इस तरह के देश से प्यार नहीं करता। इसकी वर्तमान स्थिति में, मैं कोई गर्व नहीं करता। भारत में वर्तमान स्थिति में इन आतंकवादियों के साथ रहने में मुझे शर्म महसूस होती है। 


हालांकि, थालास्सेरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) के तहत घटना में मुकदमा दर्ज किया। प्राथमिकी में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है।.


बता दें कि दिल्ली हिंसा में हुई मौतों के बाद केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को राज्य में स्कूल और कॉलेज परिसरों में किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शनों पर रोक का आदेश दिया था। केरल हाईकोर्ट ने अपने आदेश में विरोध-प्रदर्शनों से शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य कामकाज के बाधित होने की बात कहते हुए उनके परिसरों में छात्र समूहों के सभी तरह के आंदोलनों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हर तरह के आंदोलन जैसे घेराव और परिसर में धरने पर बैठना आदि पर रोक लगाते हुए उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि ऐसे विरोध-प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए किसी को भी उकसाकर राजी नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed