फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is behind than other nations in case of better treatment

भारत बेहतर इलाज देने के मामले में 137 देशों में सबसे पीछे

Mon, 10 Sep 2018 02:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
India is behind than other nations in case of better treatment
सांकेतिक तस्वीर

भारत में बेहतर इलाज नहीं मिलना अब भी एक बड़ी समस्या है। इस कारण देश में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इसका खुलासा मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। कम और मध्यम आय वाले 137 देशों पर किए गए सर्वे के मुताबिक बेहतर इलाज और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में भारत सबसे पीछे है। 

विज्ञापन


इसी कारण देश में हर साल इलाज नहीं मिलने से जितने लोगों की मौत होती है, उससे अधिक खराब इलाज के कारण लोग मर जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में खराब इलाज के कारण हर साल करीब 24 लाख लोगों की मौत हो जाती है। दो साल पहले यानी 2016 में यह आंकड़ा 16 लाख था। इस दौरान इलाज नहीं मिलने से करीब इससे आधे लोगों यानी 8.38 लाख लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


बेहतर इलाज देने में नेपाल-बांग्लादेश आगे
मरीजों को बेहतर इलाज देने और स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में भारत नेपाल और बांग्लादेश से भी पीछे है। इनके अभाव में देश में हर साल प्रति एक लाख लोगों में 122 की मौत हो जाती है, जबकि चीन में यह आंकड़ा 46 है। वहीं, श्रीलंका में प्रति एक लाख 51, बांग्लादेश में 57, नेपाल में 93 और पाकिस्तान में 119 लोगों की मौत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब इलाज से मरने वालों में भारत ब्रिक्स देशों में भी सबसे आगे

खराब इलाज मिलने से हर साल मरने वालों में भारत ब्रिक्स देशों में भी सबसे आगे है। बेहतर इलाज नहीं मिलने से यहां हर साल करीब 15.99 लाख लोगों की मौत हो जाती है। वहीं, चीन में यह आंकड़ा 6.29 लाख, ब्राजील में 1.53 लाख, रूस में 1.31 लाख और दक्षिण अफ्रीका में एक लाख से भी कम है।

कम और मध्यम आय वाले देशों में स्थिति गंभीर
बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में कम और मध्यम आय वाले देश सबसे पीछे हैं। इस कारण इन देशों में हर साल करीब 86 लाख लोग बेहतर इलाज नहीं मिलने से मर जाते हैं। इनमें 50 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती हैं और 36 लाख लोगों को तो इलाज ही नहीं मिलता है।

-50 लाख लोग हर साल मरते हैं दुनिया में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने से
-429 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक-सामाजिक नुकसान हुआ था वर्ष 2015 में इन मौतों से 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed