{"_id":"5bd6265fbdec22693d1212d5","slug":"india-is-also-resposible-as-much-as-pakistan-is-a-part-of-the-country-partition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के लिए जितना पाकिस्तान जिम्मेदार उतना ही भारत भी : हामिद अंसारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंटवारे के लिए जितना पाकिस्तान जिम्मेदार उतना ही भारत भी : हामिद अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर विवादित बयान दिया है। हामिद अंसारी ने विभाजन के लिए भारत को भी जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली में आयोजित सईद नकवी की किताब 'बीइंग द अदर-द मुस्लिम इन इंडिया' के विमोचन समारोह में अंसारी ने कहा कि देश के बंटवारे में जितना पाकिस्तान जिम्मदार है उतना भारत भी है।
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा था कि एकता के लिए बंटवारा जरूरी है। अंसारी ने कहा कि जहां भी किसी ने गलत काम किया तो आरोपों के घेरे में हमेशा विशेष वर्ग के लोग आते हैं। आप सब जानते हैं। भारत की जनसंख्या में 20 फीसदी धार्मिक अल्पसंख्यक हैं। इसमें 14 फीसदी मुसलमान हैं।
विज्ञापन
हर पांचवां शख्स धार्मिक अल्पसंख्यक है। हर सातवां आदमी मुस्लिम अल्पसंख्यक है। तो क्या इतनी बड़ी आबादी को आप गैर बना सकते हैं? हामिद अंसारी ने आगे कहा कि हमारे देश में 22 जुबान हैं, लेकिन इनमें से एक जुबान गायब हो गई है, उसका नाम है हिंदुस्तानी। हामिद अंसारी के इस विवादित बयान के बाद उनकी आलोचना होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन