फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is allowing state refiners to Import oil from Iran defies US sanctions

अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत ने रिफाइनर्स को दी ईरान से तेल मंगाने की मंजूरी

Tue, 04 Sep 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
India is allowing state refiners to Import oil from Iran defies US sanctions

भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद रिफायनर्स को ईरान से तेल आयात करने की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही सरकार ने बड़े तेल आयातकों जिनमें शिपिंग कॉर्प ऑफ इंडिया (एससीआई) भी शामिल है। इनसे वादा किया गया है कि यदि उन्हें नुुसकान होता है तो उसकी भरपाई की जाएगी। भारत भी अब चीन की तरह ईरान को तेल आवक बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


भारत ने ईरान से तेल आयात सेवा दोबारा शुरू करने के लिए कहा है। भारत ने नेशनल ईरानियन ट्रैंकर कंपनी (एनआईटीसी) का रुख किया और नुकसान की भरपाई करने का वादा भी किया। अब दो बड़े तेल निर्यातक देशों के इस कदम से ऐसा लग रहा है कि नवंबर तक ये वैश्विक तेल निर्यातक राष्ट्र तेल मार्केट से अलग नहीं होगा।
विज्ञापन


बता दें नवंबर के बाद से अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। अमेरिका ने साल 2015 की परमाणु डील रद्द होने के बाद जुलाई 2018 में ईरान पर व्यापारिक प्रतिबंद लगाए थे। इन प्रतिबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इसके बाद दुनिया का कोई भी देश ईरान से तेल नहीं खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा किए गए वादे से तेल कंपनियों की चिंता दूर हो गई है। मामले पर एससीआई का कहना है कि हमारी स्थिति भी पश्चिमी देशों के शिपर्स जैसी ही है। हमारे पास अब बचाव का कोई रास्ता नहीं है। इस वजह से हम तेल के लिए ईरान का रुख नहीं कर सकते। ऐसे में भारत ने नेशनल ईरानियन ट्रैंकर कंपनी (एनआईटीसी) का रुख किया है। साथ ही नुकसान की भरपाई का वादा करते हुए ईरान से तेल आयात सेवा दोबारा शुरू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed