फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India initiates anti dumping probe into import of solar cell component mobile covers from China

DGTR: चीन से सस्ते आयात पर एक्शन में वाणिज्य मंत्रालय; सोलर कंपोनेंट-मोबाइल कवर पर एंटी डंपिंग जांच शुरू

Mon, 29 Sep 2025 11:37 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 11:37 PM IST
सार

भारत ने चीन से आने वाले सोलर एन्कैप्सुलेंट्स (ईवीए को छोड़कर) और मोबाइल कवर पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। रिन्यूसस इंडिया और ऑल इंडिया मोबाइल कवर मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन की शिकायत पर डीजीटीआर ने यह कदम उठाया है। अगर सस्ती दरों पर आयात से घरेलू उद्योग को नुकसान साबित हुआ, तो इन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।

विज्ञापन
India initiates anti dumping probe into import of solar cell component mobile covers from China
चीन और भारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन से आने वाले कुछ सामनों को लेकर भारत सरकार ने सख्त कदम उठाया है। इसके तहत भारतीय वाणिज्य मंत्रालय की इकाई महानिदेशालय व्यापार उपचार (डीजीटीआर) ने चीन से आयातित सोलर कंपोनेंट और मोबाइल कवर पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई रिन्यूसस इंडिया और ऑल इंडिया मोबाइल कवर मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि चीन से आने वाला सोलर एन्कैप्सुलेंट्स (ईवीए एन्कैप्सुलेंट्स को छोड़कर) बहुत कम दामों पर भारत में बेचा जा रहा है, जिससे देश की घरेलू कंपनियों को नुकसान हो रहा है। यह सामान सोलर पैनल बनाने में इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन

डीजीटीआर ने बताया क्यों हो रही है जांच?
मामले में बढ़चे चर्चाओं के बीच डीजीटीआर ने अपनी अधिसूचना में कहा अब एंटी-डंपिंग जांच शुरू की जाती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चीन से सस्ती दरों पर माल आ रहा है या नहीं, और इससे घरेलू उद्योग को कितना नुकसान हो रहा है। अगर जांच में यह साबित होता है कि घरेलू उद्योग को वाकई नुकसान हो रहा है, तो डीजीटीआर आयात पर अतिरिक्त शुल्क (एंटी-डंपिंग ड्यूटी) लगाने की सिफारिश करेगा। हालांकि मामले में अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Indian Army: भारतीय सेना को जल्द मिलेंगे 12 MPCDS ड्रोन, पांच किलोमीटर तक दुश्मन का पता लगाने में सक्षम

क्या होता है एंटी डंपिंग?
बता दें कि एंटी डंपिंग का मतलब होता है जब कोई देश किसी उत्पाद को बहुत सस्ती कीमत पर दूसरे देश में बेचता है, जिससे उस देश के स्थानीय उद्योगों को नुकसान होता है। इस पर लगने वाला एंटी-डंपिंग टैक्स विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के तहत लगाया जाता है, जिसमें भारत और चीन दोनों सदस्य हैं। भारत पहले भी कई चीनी उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा चुका है।

मलेशिया और इंडोनेशिया से आयात पर भी निशाना
इतना ही नहीं एक अलग नोटिफिकेशन में डीजीटीआर ने यह भी बताया किमलेशिया और इंडोनेशिया से आने वाले क्लियर फ्लोट ग्लास पर सब्सिडी की जांच शुरू की गई है। यह शिकायत सिसेकैम फ्लैट ग्लास इंडिया, गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्री, गोल्ड प्लस फ्लोट ग्लास और सेंट-गोबेन इंडिया जैसी कंपनियों ने मिलकर की है।

इसको लेकर डीजीटीआर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि इन देशों की सरकारें कांच उत्पादकों को सब्सिडी दे रही हैं, जिससे भारत में कांच की कीमतें बहुत कम हो गई हैं और घरेलू उद्योग को नुकसान हो रहा है। इसलिए अब यह जांच की जाएगी कि सब्सिडी कितनी है, उसका असर क्या है, और क्या इस पर एंटी-सब्सिडी टैक्स लगाया जाए ताकि घरेलू उद्योग की सुरक्षा हो सके।

ये भी पढ़ें:- CPI: 'भारत गंभीर दौर से गुजर रहा है, वाम दलों की एकता जरूरी', डी राजा बोले- देश को भाजपा राज से मुक्त कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed