फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Indonesia agreed to prioritise defence and security cooperation

भारत-इंडोनेशिया मिलकर रक्षा संबंधों को करेंगे मजबूत

Mon, 12 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
India-Indonesia agreed to prioritise defence and security cooperation

भारत और इंडोनेशिया रक्षा क्षेत्र में सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोत्तरी करने पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा दोनों देशों में आतंकवाद और मानव तस्करी के खिलाफ मिलकर मुकाबला करने पर भी सहमति दी है।

विज्ञापन


सोमवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त घोषणा पत्र में दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में लोकतंत्र, बहुलतावाद और सामाजिक सद्भाव को मिसाल बताया। जबकि विडोडो ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के बहुलतावादी संस्कृति की जम कर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया भारत का प्राचीनतम अभिन्न मित्र रहा है। आर्थिक और रणनीतिक मोर्चे पर दोनों देशों के बीच कई समानताओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि हम आतंकवाद और मानव तस्करी का मिल कर मुकाबला करने पर सहमत हुए हैं।

दोनों देशों के बीच बढ़ा सहयोग भविष्य में देगा सुखद परिणाम

India-Indonesia agreed to prioritise defence and security cooperation

इंडोनेशिया को भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बढ़ा सहयोग निकट भविष्य में सुखद परिणाम देगा। वैसे भी दोनों देश व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में सालों से मजबूत बंधन से जुड़े हुए हैं। 

इस दौरान मोदी ने इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में हाल ही में आए भूकंप से हुई मौतों पर दुख जाहिर करते हुए विडोडो को महान देश का महत्वपूर्ण नेता करार दिया। 

इसके अलावा इंडोनेशिया की गुरूड़ एयरलाइंस की मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने के फैसले का उन्होंने स्वागत भी किया।

इस दौरान राष्ट्रपति विडोडो ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा कर अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे सहयोग पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी कई क्षेत्र हैं जहां सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। 

गौरतलब है कि सोमवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर आए विडोडो का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed