फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India import of coal from Russia increased six times Record purchases despite global sanctions

Coal Import : भारत में रूस से छह गुना बढ़ा कोयले का आयात, वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद रिकॉर्ड खरीद

Mon, 20 Jun 2022 01:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Mon, 20 Jun 2022 01:13 AM IST
सार

20 दिनों में रूस के साथ भारत के तेल व्यापार का मूल्य 31 गुना से अधिक बढ़कर 2.22 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में तेल की खरीद औसतन 111.08 करोड़ डॉलर प्रति दिन थी, जो पिछले तीन महीने में खर्च किए गए 3.11 करोड़ डॉलर से तीन गुना अधिक है। 

विज्ञापन
India import of coal from Russia increased six times Record purchases despite global sanctions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारत ने इस साल जून के शुरुआती 20 दिनों में ही रूस से 33.11 करोड़ डॉलर के कोयले का आयात किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले छह गुना अधिक है। इसके अलावा भारत कच्चा तेल भी रूस से रिकॉर्ड स्तर पर आयात कर रहा है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, 20 दिनों में रूस के साथ भारत के तेल व्यापार का मूल्य 31 गुना से अधिक बढ़कर 2.22 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में तेल की खरीद औसतन 111.08 करोड़ डॉलर प्रति दिन थी, जो पिछले तीन महीने में खर्च किए गए 3.11 करोड़ डॉलर से तीन गुना अधिक है। 
विज्ञापन


वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद भारत द्वारा रूस से आयात किए जाने वाले कोयले में तेज उछाल देखने को मिला है। गौरतलब है कि रूस कोयले पर 30 फीसदी तक की छूट दे रहा है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद भारत ने रूस से कोई व्यापार नहीं रोका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कहा है कि यूक्रेन में हिंसा खत्म होनी चाहिए। लेकिन रूस से अचानक वस्तुओं की खरीद बंद कर देने से वैश्विक दामों में उथल-पुथल मचेगी और उसके ग्राहकों को नुकसान होगा। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत से कहा है कि रूस से ईंधन के आयात पर कोई रोक नहीं है लेकिन इसमें बहुत तेजी भी नहीं आनी चाहिए। वहीं, यूरोपीय कारोबारी ने रूस से व्यापार रोक दिया, इसका फायदा सीधे भारतीय खरीददार उठा रहे हैं। वे ढुलाई लागत के बहुत अधिक होने के बावजूद बड़े स्तर पर कोयला रूस से खरीद रहे हैं।

कोयला और क्रूड तेल का आयात बढ़ा
भारत ने तीन सप्ताह तक औसतन 128.62 रुपये (16.55 मिलियन डॉलर) का रूसी कोयला प्रतिदिन खरीदा है। ये रूस-यूक्रेन युद्ध के 24 फरवरी के बाद तीन महीनों में खरीदे गए 77.1 लाख से दोगुना है। पिछले 20 दिनों की अवधि में तेल की खरीद औसतन 863.70 रुपये (110.86 मिलियन डॉलर) प्रति दिन थी।

कोयले की मांग बढ़ी
भारत में आर्थिक गतिविधियां इस बार लगभग पूरी तरह शुरू होने और गर्मियों में मांग बढ़ने से बिजली उत्पादन कंपनियों पर अधिक बिजली पैदा करने का दबाव पड़ा है। इसी मांग को पूरा करने के लिए कोयले का आयात बढ़ा दिया गया है।


खरीददारी बढ़ने का कारण
रूस से ईंधन खरीददारी में इस तेज वृद्धि के दो बड़े कारण हैं। एक यह कि रूस आकर्षक दाम ऑफर कर रहा है और दूसरा यह कि वहां के कारोबारी रुपये व दिरहम में भी भुगतान स्वीकार कर रहे हैं। इसके चलते आगे भी रूस से कोयले की खरीद बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed