फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India hopes,Pakistan will work for terrorism free South Asia

पाक चुनाव पर भारत की पहली प्रतिक्रिया- शांति बनाकर रखें

Sun, 29 Jul 2018 04:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
India hopes,Pakistan will work for terrorism free South Asia

पाकिस्तान में आम चुनावों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में भारत ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान की नई सरकार सुरक्षित, स्थिर और आतंकवाद व हिंसा मुक्त दक्षिण एशिया के लिए रचनात्मक रूप से काम करेगी। इससे क्षेत्र को सुरक्षित, स्थिर बनाने में मदद मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान समृद्ध बने और विकास की ओर अग्रसर हो।

विज्ञापन


साथ ही पड़ोसियों के साथ शांति बनाकर रखे। भारत पाकिस्तान के लोगों की तरफ से आम चुनाव के जरिये लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त किए जाने का स्वागत करता है। मालूम हो कि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के चुनाव में सबसे बड़े क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। उनकी पार्टी ने  देश की 270 नेशनल असेंबली (एनए) सीटों में से 116 सीटें जीती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed