{"_id":"5b5cb9584f1c1bb24b8b584e","slug":"india-hopes-pakistan-will-work-for-terrorism-free-south-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक चुनाव पर भारत की पहली प्रतिक्रिया- शांति बनाकर रखें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक चुनाव पर भारत की पहली प्रतिक्रिया- शांति बनाकर रखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jul 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में आम चुनावों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में भारत ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान की नई सरकार सुरक्षित, स्थिर और आतंकवाद व हिंसा मुक्त दक्षिण एशिया के लिए रचनात्मक रूप से काम करेगी। इससे क्षेत्र को सुरक्षित, स्थिर बनाने में मदद मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान समृद्ध बने और विकास की ओर अग्रसर हो।
विज्ञापन
साथ ही पड़ोसियों के साथ शांति बनाकर रखे। भारत पाकिस्तान के लोगों की तरफ से आम चुनाव के जरिये लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त किए जाने का स्वागत करता है। मालूम हो कि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के चुनाव में सबसे बड़े क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। उनकी पार्टी ने देश की 270 नेशनल असेंबली (एनए) सीटों में से 116 सीटें जीती हैं।
विज्ञापन