{"_id":"5efdf03ca4c8924bbc7b8a1c","slug":"india-hit-back-to-pakistan-on-karachi-blast-statement-these-pak-statements-are-baseless","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की पाक को दो टूक, आतंकी को शहीद बताने वाले खुद को पहले आइने में देखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत की पाक को दो टूक, आतंकी को शहीद बताने वाले खुद को पहले आइने में देखें
Thu, 02 Jul 2020 08:13 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान
- फोटो : सोशल
29 जून को पाकिस्तान के कराची के स्टॉक एक्चेंज पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत को घसीटने की नापाक कोशिश की थी। पाक के इस बयान को भारतीय विदेश मंत्रालय ने तब बेतुका करार दिया था। गुरुवार को एक बार फिर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाक के ये बयान बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता है। प्रवक्ता ने कहा, 'हम पाकिस्तान से कहेंगे कि वह अपनी सरकार की उस बात पर विचार करे जिसमें एक आतंकी को शहीद करार दिया गया था।'
विज्ञापन
पाकिस्तान का दोगलापन, पीएम इमरान खान ने आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन को कहा 'शहीद'
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में संसद में अल-कायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन को 'शहीद' करार दिया था। इमरान खान ने संसद में कहा था अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लादेन को 'शहीद' कर दिया और पाकिस्तान को बताया तक नहीं।
कराची में हुए इस हमले को चार आतंकियों ने अंजाम दिया था, जिन्हें जिन्हें मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे लेकर संसद में कहा था कि हमें इस बात में कोई शक नहीं है कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ था। इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी इस हमले में भारत को घसीटने की नापाक कोशिश की थी।