फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has joined the Champions Group of the Global Crisis Response Group

GCRG: भारत जीसीआरजी के चैंपियंस ग्रुप में हुआ शामिल, गुटेरेस की ओर से पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण किया स्वीकार

Fri, 07 Jul 2023 02:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Jul 2023 02:52 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा को जीसीआरजी प्रक्रिया के लिए शेरपा के रूप में नामित किया गया है। शेरपा संजय वर्मा आज वर्चुअली रूप से मिलेंगे। चैंपियंस ग्रुप की बैठक 21 जुलाई 2023 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
India has joined the Champions Group of the Global Crisis Response Group
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

भारत संयुक्त राष्ट्र महासचिव (यूएनएसजी) एंटोनियो गुटेरेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (जीसीआरजी) के चैंपियंस ग्रुप में शामिल हो गया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और वित्त में परस्पर जुड़े संकटों से संबंधित तत्काल और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने और वैश्विक प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए मार्च 2022 में यूएनएसजी (UNSG) द्वारा ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (GCRG) की स्थापना की गई थी। जीसीआरजी की देखरेख चैंपियंस ग्रुप द्वारा की जाती है जिसमें बांग्लादेश, बारबाडोस, डेनमार्क, जर्मनी, इंडोनेशिया और सेनेगल के एचओएस/एचओजी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस समूह में शामिल होने का निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व और समकालीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत की भागीदारी से दुनिया, विशेषकर विकासशील देशों को प्रभावित करने वाले विकासात्मक मुद्दों पर परिणामोन्मुख समाधान खोजने में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को और बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय वर्मा को बनाया गया जीसीआरजी का शेरपा
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा को जीसीआरजी प्रक्रिया के लिए शेरपा के रूप में नामित किया गया है। शेरपा संजय वर्मा आज वर्चुअली रूप से मिलेंगे। चैंपियंस ग्रुप की बैठक 21 जुलाई 2023 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed