Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has highest number of breast cancer deaths worldwide polluted air becoming reason

चिंताजनक: स्तन कैंसर से दुनियाभर में सबसे अधिक भारत में मौतें, प्रदूषित हवा बन रही जानलेवा

Mon, 03 Nov 2025 07:26 AM IST
लव गौर अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: लव गौर Updated Mon, 03 Nov 2025 07:26 AM IST
सार

स्तन कैंसर से दुनियाभर में 6,65,255 मौतों में से सबसे अधिक 98,337 मौतें भारत में हुईं हैं।प्रदूषित हवा फेफड़े-हृदय रोग ही नहीं, महिलाओं में स्तन कैंसर भी बढ़ा रहीं है।

विज्ञापन
India has highest number of breast cancer deaths worldwide polluted air becoming reason
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

प्रदूषित हवा अब सिर्फ फेफड़ों और हृदय रोगों की वजह नहीं है, बल्कि महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे स्तन कैंसर का एक गंभीर कारण भी बन रही है। अमेरिका में किए गए व्यापक अध्ययन ने संकेत दिया है कि वाहनों से निकलने वाला धुआं और हवा में मौजूद सूक्ष्म कण महिलाओं में स्तन कैंसर के जोखिम को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि यह खतरा उन क्षेत्रों में भी पाया गया, जहां वायु गुणवत्ता सरकारी मानकों के अनुसार सुरक्षित मानी जाती है।
विज्ञापन


अमेरिका की शोध टीम ने कुल 400,000 से अधिक महिलाओं और 28,000 स्तन कैंसर मामलों का विश्लेषण किया। अध्ययन में पाया गया कि हवा में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर में 10 पीपीबी की वृद्धि होने पर स्तन कैंसर का जोखिम लगभग 3% तक बढ़ जाता है। इसके अलावा पीएम 2.5 में हर 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की बढ़ोतरी के साथ हार्मोन-रिसेप्टर-नेगेटिव स्तन कैंसर के मामले बढ़े पाए गए, जो अधिक आक्रामक और कठिन उपचार वाला कैंसर प्रकार है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यदि वायु प्रदूषण स्तर में सिर्फ 3% की कमी लाई जाए तो अमेरिका में करीब 9,500 महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाया जा सकता है। यह अध्ययन अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हुआ और इसका नेतृत्व यूएस एनआईएच की एलेक्जेंड्रा व्हाइट ने किया। इस संबंध में भारत के संदर्भ में स्थिति और गंभीर हो जाती है क्योंकि दिल्ली, रोहतक, धारूहेड़ा, पटना और भिवाड़ी जैसे शहरों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड तथा पीएम 2.5 स्तर कई गुना अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 में भारत में महिलाओं में पाए गए सभी नए कैंसर मामलों में लगभग 28% स्तन कैंसर थे। नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के अनुसार वर्ष 2019 में स्तन कैंसर के 2,00,218 मामले दर्ज हुए, जो वर्ष 2023 में बढ़कर 2,21,579 पर पहुंच गए। वैश्विक अध्ययन दर्शाता है कि वर्ष 2022 में दुनियाभर में स्तन कैंसर से हुई 6,65,255 मौतों में से सबसे अधिक यानी 98,337 महिलाएं भारत में थीं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि भारत में स्तन कैंसर तेजी से बढ़ रहा है और उच्च प्रदूषण स्तर इस खतरे को और गंभीर बनाता है।

ये भी पढ़ें: चिंताजनक: धरती का कार्बन संकट अंतरिक्ष तक पहुंचा, तेजी से ठंडा हो रहा आयनमंडल

 विशेषज्ञों की सिफारिशें
  1. पब्लिक हेल्थ प्राथमिकता: भारत की कैंसर नीति को अब प्रदूषण-आधारित कैंसर रोकथाम के फ्रेमवर्क से जोड़ा जाना चाहिए।
  2. जन जागरूकता: महिलाओं में जागरूकता कम है कि वायु गुणवत्ता उनके कैंसर जोखिम को प्रभावित कर सकती है। स्वच्छ हवा के अभियानों में महिला स्वास्थ्य को विशेष एजेंडा मिलना चाहिए।
  3. शहरी योजना और परिवहन नीति: वाहनों का धुआं जोखिम बढ़ा रहा है। ट्रैफिक-मैनेजमेंट, कार-फ्री जोन, इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन और स्वच्छ ईंधन नीति पर तेजी जरूरी।
  4. स्वास्थ्य-जांच ढांचा: शहरी क्षेत्रों में नियमित ब्रेस्ट-स्क्रीनिंग बढ़ाई जाए, खासकर हाई-प्रदूषण जोन में।
  5. वैज्ञानिक अनुसंधान: भारत को अपने मल्टी-सिटी कोहोर्ट अध्ययन शुरू करने चाहिए, ताकि दीर्घकालिक प्रभाव स्पष्ट हों।
इसलिए साफ हवा सिर्फ पर्यावरण मुद्दा नहीं बल्कि भारत में महिलाओं की जान बचाने की प्राथमिक शर्त बन चुकी है। प्रदूषण नियंत्रण को कैंसर-नियंत्रण रणनीति के रूप में स्वीकार करने का समय आ गया है।

ये भी पढ़ें: हेल्थ बीमा: यही तो चाहिए था बुजुर्गों को, IRDAI का बड़ा फैसला; प्रीमियम में सालाना बढ़ोतरी अब सिर्फ 10% तक

गुणवत्ता के लिए प्रभावी और कठोर नीतियों की जरूरत
अध्ययन से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि हर व्यक्ति साफ हवा की तलाश में अपना घर नहीं बदल सकता, इसलिए जरूरत है कि सरकारें वायु गुणवत्ता को लेकर कठोर और प्रभावी नीतियां बनाएं। ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक वेरोनिका इरविन के अनुसार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना, निजी वाहनों के उपयोग को कम करना और उत्सर्जन पर नियंत्रण करना आवश्यक है। भारत में वर्तमान पर्यावरण नीतियां अभी भी मुख्यतः फेफड़ों और हृदय रोगों पर केंद्रित हैं, जबकि प्रदूषण और स्तन कैंसर के बीच संबंध पर शोध एवं जागरूकता कम है। संसद और स्वास्थ्य मंत्रालय के स्तर पर इस विषय पर नीति चर्चा सीमित रही है, जबकि आंकड़े तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed