भारतीय शेरों और कंगारुओं के बीच चेन्नई से चेपॉक स्टेडियम में रविवार को एकदिवसीय मैचों में भिड़ंत शुरु हुई।
अक्षर पटेल चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए ऐसे में टीम से आराम के नाम पर बाहर रखे गए रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हो गई है। 30 साल बाद भारत और
ऑस्ट्रेलिया चेपॉक के मैदान पर 1987 में खेले गए विश्वकप के दौरान भिड़ी थीं। उस मैच में भारत को महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ये मैदान ऑस्ट्रेलिया के लिए लकी रहा है ऐसे में भारतीय शेर रविवार को कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे।
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
2 of 10
विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
शिखर धवन के पहले तीन मैचों से नाम वापस लेने के बाद यह तय हो गया था कि टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे करेंगे। विराट ने श्रीलंका में भी कहा था कि रहाणे टीम के रिजर्व ओपनर हैं रोहित या शिखर के किसी भी कारण से मैच न खेल पाने की स्थिति में रहाणे ही पारी की शुरुआत करेंगे। श्रीलंका में उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला था लेकिन उस मैच में उनका बल्ला नहीं चला लेकिन रविवार को रहाणे अपनी उपयोगिता एक बार फिर साबित कर सकते हैं।
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
3 of 10
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
तीसरे नंबर पर तो कप्तान विराट कोहली की जगह सुनिश्चित है। श्रीलंका में कुछ मैचों में विराट ने इसमें हेर फेर किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मैचों में विराट इस तरह के प्रयोग करने से बचेंगे। क्योंकि कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि शुरुआती मैचों में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज जीत सकती है ऐसे में विराट तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे।
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
मनीष पांडे ने श्रीलंका में आखिरी वनडे और टी-20 में अर्धशतक जड़कर अपने फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने आखिरी मैच में शतक जड़कर भारत को सूप़ड़ा साफ होने से बचा लिया था इसलिए विराट चार नंबर पर मनीष पांडे को ही बल्लेबाजी करने का मौका दिया है।
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
पांचवें नंबर पर केदार जाधव बल्लेबाजी करने उतरेंगे। केदार टीम को एक स्पिन गेंदबाजी का विकल्प उपलब्ध कराते हैं। वो कप्तान के लिए पार्टनरशिप ब्रेकर साबित हो रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका में शुरुआती मैचों में असफल रहने के बाद आखिरी मैच में केदार का बल्ला भी चला था। ऐसे में विराट उन्हें फिनिशर के रूप में तैयार होने का पूरा मौका दे रहे हैं।