फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has all options available in the event of an Terror attack

'एक और आतंकी हमला होने की स्थिति में भारत के पास सभी विकल्प मौजूद'

Tue, 05 Mar 2019 06:30 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 05 Mar 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
India has all options available in the event of an Terror attack

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि एक और आतंकवादी हमला होने की स्थिति में भारत के पास सभी विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद करने में पाकिस्तान द्वारा ठोस कदम उठाए जाने पर भी सरकार जोर देगी। 

विज्ञापन

 

सूत्रों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके द्वारा एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किए जाने के बारे में सबूत अमेरिका से साझा किए हैं और उसे भारत को विश्वास है कि अमेरिका इस विषय की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बालाकोट हमले के बाद से भारत आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर अधिक से अधिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थता के लिए सभी देशों के पास गया, लेकिन भारत की स्थिति से वे कहीं अधिक सहमत हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा है कि यह कोई भारत-पाक मुद्दा नहीं, बल्कि आतंकवाद का मुद्दा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध लगा देता है तो पाकिस्तान मुश्किल में पड़ जाएगा क्योंकि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के कबूलनामे के मुताबिक वह वहां पाकिस्तान में रह रहा है। 

सूत्रों ने सोमवार को कहा था कि 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी प्रशिक्षण ठिकाने पर हमला करने के बाद भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी सेक्टर में अपने सभी एयरबेस को अधिकतम अलर्ट पर रखा है। 


गौरतलब है कि बालाकोट हमले के एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कश्मीर में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी। भारत ने अपने हवाई हमले को गैर-सैन्य कार्रवाई  कहा था। पुलमावा में 14 फरवरी को हुए एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना ने यह कार्रवाई पाकिस्तान के बालाकोट में की। 

(इनपुट -भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed