फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India gives $100,000 to UN Tax Fund; becomes first country to contribute

UN टैक्स फंड को भारत ने दिया अनुदान, 2006 से कमेटी के पास नहीं था पैसा!

Thu, 29 Jun 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 29 Jun 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
India gives $100,000 to UN Tax Fund; becomes first country to contribute
यूएन टैक्स फंड को भारत ने दिया दान - फोटो : MEA
भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की टैक्स फंड को 1 लाख डॉलर का अनुदान दिया है। इस कमेटी की स्थापना साल 2006 में हुई थी, पर अबतक किसी भी देश ने एक पैसे की मदद नहीं की थी। पर भारत के इस दान के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि और भी देशों की तरफ से मदद के लिए हाथ बढ़ेंगे, जिससे विकासशील देशों में टैक्स रिफॉर्म को लेकर शोध किया जा सके और टैक्स स्ट्रक्चर को बेहतर कर विकास में मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन


UN में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने लगाई पाक को लताड़
विज्ञापन


यूएन टैक्स ट्रस्ट की स्थापना यूएन टैक्स कमेटी की मदद करने की लिए की गई थी। ये फंड इंटरनेशनल को-ऑपरेशन इन टैक्स मैटर्स को जाएगा। संयुक्त राष्ट्र वित्त एवं सामाजिक मामलों के कार्यालय में वित्त एवं विकास कार्यालय ने भारत द्वारा मदद की घोषणा की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान में नागरिकों पर क्रूरता करने वाले पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में घसीटेगा भारत

यूएस टैक्स फंड का मकसद टैक्स मामलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेषज्ञों की कमेटी को धन उपलब्ध कराना है। इसी के लिए भारत सरकार ने आगे बढ़ते हुए 1 लाख डॉलर की वित्तीय मदद की है।

संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता के लिए जर्मनी हमेशा भारत के साथ : मर्केल

संयुक्त राष्ट्र और उसकी इस कमेटी ने अपनी स्थापना के समय 2006 में ही सभी देशों से सहयोग की अपील की थी। यही नहीं, साल 2015 में विकास के लिए वित्त मामलों पर हुए तीसरे अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में आदिस अबाबा एक्शन एजेंडा की घोषणा के समय भी यूएन ने सभी देशों से मदद की अपील की थी, पर कोई भी देश इस मद में फंडिंग के लिए आगे नहीं आया था। ऐसे में यूएन ने भारत सरकार द्वारा दी गई मदद को बेहद सकारात्मक कदम करार देते हुए भारत सरकार की तारीफ की है, साथ ही अन्य देशों से भी सहयोग की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed