{"_id":"5f936e948ebc3e9b9028332d","slug":"india-gets-chairmanship-of-ilos-governing-body-after-35-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल बाद भारत बना आईएलओ का अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
35 साल बाद भारत बना आईएलओ का अध्यक्ष
Sat, 24 Oct 2020 05:30 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को 35 साल के लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की गवर्निंग बॉडी (संचालक मंडल) की अध्यक्षता मिली है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र को संचालक मंडल का चेयरमैन चुना गया है। वह अगले महीने नवंबर में संचालक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, साढ़े तीन दशक बाद भारत को आईएलओ के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली है। श्रम सचिव चंद्र इस पद पर अक्तूबर, 2020 से जून 2021 तक रहेंगे। आईएलओ के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिलना अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है।
विज्ञापन
यह भारत और आईएलओ के 100 साल से अधिक रिश्तों की कड़ी में मील का पत्थर है। संचालक मंडल आईएलओ का शीर्ष कार्यकारी निकाय है। यह नीतियों, कार्यक्रमों, एजेंडा, बजट और महानिदेशकों का चुनाव करती है। आईएलओ के 187 सदस्य हैं।
विज्ञापन