फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india Germany submarine deal worth thousand crore marking the largest defence deal between the two countries

Germany: जर्मनी से 72 हजार करोड़ का होगा पनडुब्बी समझौता, दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा

Fri, 09 Jan 2026 04:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 09 Jan 2026 04:03 AM IST
सार

जर्मनी के चांसलर भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे पर भारत और जर्मनी के बीच हजारों करोड़ रुपये के पनडुब्बी समझौते पर मुहर लग सकती है। इस सौदे के बाद हिंद महासागर में भारत की निगरानी पुख्ता होगी। 

विज्ञापन
india Germany submarine deal worth thousand crore marking the largest defence deal between the two countries
पीएम नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जर्मनी और भारत आठ अरब डॉलर (करीब 72 हजार करोड़ रुपये) के पनडुब्बी निर्माण सौदे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यह जर्मनी के साथ भारत का सबसे बड़ा रक्षा समझौता होगा। जर्मनी पहली बार पनडुब्बी उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भी करेगा। पनडुब्बियों का निर्माण जर्मनी की थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स जीएमबीएच और भारत की सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लि. मिलकर करेंगी।
विज्ञापन


फ्रांस से पनडुब्बी खरीदने की योजना हो सकती है रद्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले सप्ताह जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे। भारतीय नौसेना के पास अभी एक दर्जन पुरानी रूसी और छह नई फ्रांसीसी पनडुब्बियां हैं। केंद्र के सूत्रों ने बताया कि अगर जर्मनी संग सौदा हो जाता है, तो फ्रांस से तीन और पनडुब्बी खरीदने की योजना भारत रद्द कर देगा। जर्मन सरकार के प्रवक्ता ने बताया, मर्ज सोमवार को गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मर्ज इस बातचीत का इस्तेमाल यूरोपीय संघ व भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर व्यापक वार्ता को गति देने के लिए भी करेंगे। जर्मन कंपनियों के कई सीईओ भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


हिंद महासागर में पुख्ता होगी निगरानी
सूत्रों के मुताबिक, नई पनडुब्बियों में एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्सन प्रणाली लगाई जाएगी। इससे उनकी सहनशक्ति बढ़ेगी और वे डीजल-इलेक्ट्रिक प्रोपल्सन की तुलना में अधिक समय तक पानी के नीचे रह सकेंगी। ये पनडुब्बियां हिंद महासागर क्षेत्र के विशाल जलक्षेत्र में निगरानी क्षमता को बढ़ाएंगी, क्योंकि चीन वहां अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ऊर्जा का लालच..': वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने ट्रंप पर बोला हमला; रूस और चीन के लिए खोला दरवाजा

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर भी होगी बात
जर्मन सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को गुजरात में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओँ की बातचीत में भारत यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर भी चर्चा होगी। जर्मन चांसलर के साथ जर्मनी की कई कंपनियों के सीईओ भी भारत दौरे पर आ रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed