Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india-gdp-growth-7-6-percent-july-september-quarter-reuters-poll-worlds-fastest

जीडीपी@7.6%: भारत की विकास दर सबसे तेज, 43 अर्थशास्त्रियों ने माना; दूसरी तिमाही के आंकड़े 30 नवंबर को

Thu, 19 Nov 2026 01:27 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/बंगलूरू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/बंगलूरू Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 01:27 AM IST
सार

रॉयटर्स के अर्थशास्त्रियों के सर्वेक्षण के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर 7.6 फीसदी रह सकती है। मजबूत घरेलू मांग, यात्री वाहनों की बिक्री और बैंक ऋण में बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है।

विज्ञापन
india-gdp-growth-7-6-percent-july-september-quarter-reuters-poll-worlds-fastest
रॉयटर्स पोल में सामने आया अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में मजबूत रफ्तार बरकरार रखी है। वैश्विक चुनौतियों, महंगाई के दबाव और भू-राजनीतिक चुनौतियों पर घरेलू मांग भारी पड़ी। समाचार एजेंसी राॅयटर्स ने 43 अर्थशास्त्रियों के बीच कराए सर्वे के बाद दावा किया कि देश की जीडीपी दूसरी तिमाही में 7.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी। यह भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान 7.2 फीसदी और वित्त मंत्रालय के अनुमान 7.35% से भी अधिक है। दूसरी तिमाही के आंकड़े 30 नवंबर को सामने आएंगे।
विज्ञापन


राॅयटर्स ने 13 से 18 नवंबर के बीच कराए सर्वे के बाद कहा, 7.6 फीसदी की यह विकास दर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज होगी। अर्थशास्त्रियों ने 6.6 से 8.2 प्रतिशत के विकास दर का अनुमान लगाया है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।
विज्ञापन


सात बिंदुओं में समझें भारत की आर्थिक ताकत
  • निर्यात 93.45 लाख करोड़ के पार : वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 1 ट्रिलियन डॉलर यानी 93.45 लाख करोड़ रुपये पहुंचने की उम्मीद है जो पिछले वित्त वर्ष रिकॉर्ड 863 अरब डॉलर था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक महीने में 33 लाख मेमोरी चिप का निर्यात : भारत ने अगस्त, 2026 में 1000 करोड़ रुपये के 33 लाख मेमोरी चिप का निर्यात किया। यह साल 2025 के मुकाबले लगभग 270% अधिक है।
  • उत्पादन की गति तेज : दूसरी तिमाही में लौह अयस्क के उत्पादन में 18.4%, बिजली में 11.4%, कोयले में 10.7% व रिफाइनरी उत्पादों में 10.3% की वृद्धि हुई। जुलाई 2026 में सेवा क्षेत्र को बैंकों का कर्ज 22.9% बढ़ा। 
  • निजी पूंजीगत व्यय : आरबीआई के अनुसार, 31 अगस्त, 2026 तक बैंकों की ओर से उद्योगों को दिया गया कुल ऋण 18.2% बढ़कर 47.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे निजी पूंजीगत व्यय बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
  • ईवी अपनाने में अमेरिका भी हमसे पीछे : 2019 में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बाजार हिस्सेदारी 0.03% थी, जो सितंबर, 2026 में बढ़कर 8.8% हो गई है। इसके मुकाबले अमेरिका में इसी अवधि में ईवी का हिस्सा 6.8% है। 
  • कर संग्रह में दो अंकों की वृद्धि : 2026-27 में 10 नवंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 17.50 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 14.02% अधिक है। यह वृद्धि परिवारों की आय में विस्तार का सबूत है।
  • वाहन बिक्री में उछाल : अप्रैल-सितंबर 2026 में छोटी कारों की थोक बिक्री 86.3% बढ़ी जबकि यूटिलिटी वाहनों की 31.4% व यात्री कारों की 23.1% बढ़ी। वाहन खरीद में तेजी उपभोक्ताओं की आय में सुधार दिखाती है।  

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि साल की शुरुआत की तुलना में अब भारत में विकास की बेहतर संभावनाएं दिख रही हैं। हम कैलेंडर वर्ष के अंत के करीब हैं, और हमारी मानसिक स्थिति छह महीने पहले की तुलना में कहीं बेहतर है।

भारत को लेकर धारणा बदलें जापानी कंपनियां : जयशंकर
देश की अर्थव्यवस्था में उछाल के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जापानी कंपनियों से भारत को लेकर पुरानी धारणा बदलने और देश में कारोबार व निवेश की संभावनाओं को नए नजरिये से देखने के लिए कहा। रायसीना टोक्यो-2026 के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा, 2014 के बाद से भारत में बुनियादी ढांचे में व्यापक बदलाव आया है। सड़क, बंदरगाह, हवाई अड्डे, रेलवे और बिजली क्षेत्र में हुई प्रगति से भारत वैश्विक बाजारों के लिए आकर्षक केंद्र बना है। 


राहुल का राग...देश आर्थिक संकट में  
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, भारत बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रों और शिक्षकों के साथ चर्चा में राहुल ने कहा, हमारा आर्थिक मॉडल एक दशक पहले ही नतीजे देना बंद कर चुका है। मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं आर्थिक बुनियाद को मजबूत करने में सफल नहीं रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed