फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, France will fight together against terrorism

आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ेंगे भारत, फ्रांस

Sat, 18 Nov 2017 07:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Nov 2017 07:00 AM IST
विज्ञापन
India, France will fight together against terrorism

भारत और फ्रांस ने बढ़ते आतंकवाद पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को आतंकरोधी सहयोग बढ़ाने का निर्णय किया। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवादियों को आर्थिक मदद, आश्रय देने और उन्हें सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने वालों का विरोध करने को कहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां-येव्स ली द्रेन के साथ व्यापक मुद्दों पर मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कार्यक्रम में ये बातें कही। बैठक में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए सुषमा ने कहा, ‘हमने बढ़ते आतंकवाद पर गंभीर चिंता व्यक्त की और निर्णय किया है कि इस बुराई के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। हमने सभी देशों से अपील की है कि वे उनका विरोध करें जो आतंकवादियों को धन, आश्रय और सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर दोनों देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। समुद्री सहयोग पर दोनों देशों के बीच बातचीत मनीला में भारत-आसियान सम्मेलन से इतर जापान, ऑस्टेलिया और अमेरिका के साथ चतुष्कोणीय बैठक के चंद दिन बाद हुई है।

स्वराज ने कहा कि असैन्य परमाणु सहयोग दोनों देशों के संबंधों के बीच ‘महत्वपूर्ण स्तंभ’ है। दोनों देशों के बीच महाराष्ट्र स्थित 9900 मेगावाट की जैतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना को तेजी से लागू करने के लिए ‘ठोस उपायों’ पर चर्चा हुई। भारत और फ्रांस ने साल 2008 में असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

भारत-फ्रांस साझेदारी में शांति, स्थिरता स्थापित करने की ताकत: मोदी

India, France will fight together against terrorism
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-फ्रांस की सामरिक साझेदारी सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है। पीएम ने कहा कि इस साझेदारी क्षेत्रीय के साथ ही वैश्विक परिदृश्य में शांति और स्थिरता स्थापित करने की ताकत है।

पीएम मोदी ने कहा कि वह फ्रांस के पीएम इमैन्युएल मैक्रों की जल्द से जल्द भारत की यात्रा पर स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। पीएम ने यह बात फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-येव्स ली द्रेन के साथ मुलाकात पर कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed